विज्ञापन

20 नवंबर का पंचांग: देवउठनी एकादशी आज, जानें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

पंचांग के अनुसार, आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. शुक्रवार होने के कारण मां लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग, पूजा का शुभ समय और राहुकाल-

20 नवंबर का पंचांग: देवउठनी एकादशी आज, जानें भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
20 नवंबर का पंचांग
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. पंचांग के अनुसार, आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. शुक्रवार होने के कारण मां लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग, पूजा का शुभ समय और राहुकाल.

देवउठनी एकादशी आज

पंचांग के अनुसार, आज सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 21 नवंबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. आज सुबह 6 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. इसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शुरू होगा, जो 21 नवंबर की सुबह 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. आज वज्र योग सुबह 6 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 4 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सिद्धि योग शुरू होगा. 

आज का शुभ मुहूर्त

आज सुबह 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा. इस समय आप स्नान आदि कर सकते हैं. सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. अभिजीत मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है. आप इस समय पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्य कर सकते हैं. इन सब से अलग रात 2 बजकर 3 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक अमृत काल रहेगा. 

आज का अशुभ समय
  • आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक राहुकाल रहेगा. 
  • दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट यमगंड रहेगा. 
  • कुलिक काल सुबह 8 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा.
  • इन सब से अलग सुबह 8 बजकर 57 से 9 बजकर 40 मिनट तक, इसके बाद 12 बजकर 34 मिनट से 1 बजकर 17 मिनट तक दुर्मुहूर्त रहेगा. 
आज सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 5 बजकर 36 मिनट पर होगा. चंद्रोदय दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर और चंद्रास्त अगले दिन सुबह 3 बजकर 5 मिनट पर होगा.

सूर्य और चंद्रमा की राशि

आज सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे. वहीं, चंद्रमा पूरे दिन और रात मीन राशि में संचार करेंगे.

यह भी पढ़ें- बिना पंडित के घर पर तुलसी विवाह कैसे करें? ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले ने बताई तुलसी विवाह की सारी विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchang, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com