विज्ञापन

Dev Deepawali 2026: देव दीपावली कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

इस साल कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने इस दिन राक्षस त्रिपुरासुर को हराया था. ऐसा माना जाता है कि देवता काशी के घाटों पर दीये जलाकर जीत का जश्न मनाने के लिए स्वर्ग से उतरे थे.

Dev Deepawali 2026: देव दीपावली कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
देव दीपावली

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है और इनमें से खास मानी जाती है कार्तिक महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि, जिसे कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस पूर्णिमा के दिन को ही देव दीवाली के नाम से भी जाना जाता है. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने इस दिन राक्षस त्रिपुरासुर को हराया था. ऐसा माना जाता है कि देवता काशी के घाटों पर दीये जलाकर जीत का जश्न मनाने के लिए स्वर्ग से उतरे थे. चलिए आपको बताते हैं इस साल देव दीपावली कब मनाई जाएगी. पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व.

देव दीपावली कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 24 नवंबर को रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. उदया तिथि के नियम के अनुसार, 24 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान और देव दीपावली बनाई जाएगी.

देव दिवाली का धार्मिक महत्व

हिंदू मान्यता के अनुसार, देवी देवताओं से जुड़ा देव दिवाली का पर्व देवों के देव महादेव की विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस वध किया था. जिसकी खुशी में देवताओं ने पृथ्वी पर आकर दीप जलाकर खुशियां मनाई थीं. देव दिवाली पर्व का जुड़ाव भगवान विष्णु से माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन श्री हरि मत्स्य रूप धारण किया था. वहीं कुछ लोग भगवान विष्णु के चिरनिद्रा से उठने पर लक्ष्मी और नारायाण की एक साथ पूजा करने के लिए भी इसे शुभ मानते हैं.

देव दीपावली पर स्नान-दान का महत्व

देव दीपावली के दिन वाराणसी के घाट पर जलने वाले लाखों दीये की रौनक देखते बनती है. हिंदू मान्यता के अनुसार देव दिवाली के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ज्यादा पुण्यफल माना गया है. देव दिवाली की रात काशी गंगा तट पर दीपदान करने से अनंत सुख की प्राप्ति होती है.

पूजा विधि

कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह सूर्योदय से पहले उठकर किसी पवित्र नदी या तीर्थस्थल में स्नान करें. इसके बाद भगवान शिव, श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना करें. शाम के समय मंदिर और तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाएं. इस दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, फल और धन का दान करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

यह भी पढ़ें:- Tulsi Puja Rules: तुलसी में जल चढ़ाने का क्या है नियम? जानें कैसे शुरू हुई तुलसी पर जल चढ़ाने की परंपरा

यह भी पढ़ें:-  Vastu Tips: तुलसी को किस दिशा में रखना चाहिए? जानिए घर में तुलसी रखने का सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dev Deepawali, Kartik Purnima
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com