Water Fasting: फिट रहने के लिए हम सब डाइट के साथ कितने एक्सपेरिमेंट करते हैं. जबकि एक आसान से तरीके से ही खुद को फिट रहा खा जा सकता है. नरगिस फाखरी ने अपनी खूबसूरती और फिटनेस से जुड़ा ऐसा ही एक सीक्रेट शेयर किया है. हाल ही में हाउसफुल 5 फिल्म में नजर आईं एक्ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri Movie List), अपनी फिटनेस और खूबसूरत स्किन को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में Mashable India पर सोहा अली खान के साथ एक बातचीत में अपने हेल्थ और फिटनेस सीक्रेट्स (Nargis Fakhri Fitness Secret) शेयर किए. इस बातचीत के दौरान उन्होंने एक्सरसाइज की, फेवरेट फूड्स के बारे में बताया और उस डाइट के बारे में भी बात की, जिससे वो बहुत टोंड और ग्लोइंग लगती हैं.
डॉक्टर की चेतावनी! इस रंग का नमक खा रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए वरना हो जाएगी आयोडीन की कमी
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
खाने की शौकीन हैं नरगिस
नरगिस ने बताया कि उन्हें खाना बहुत पसंद है खासकर इंडियन फूड. उन्होंने कहा कि उन्हें बटर चिकन और बिरयानी जैसे लाजवाब खाने बहुत पसंद हैं. लेकिन इतने टेस्टी खाने के बाद भी वो अपनी हेल्थ का खास ख्याल रखती हैं.

स्किन और फिटनेस के सीक्रेट्स (Nargis Fakhri Fitness Tips)
जब सोहा अली खान ने उनसे पूछा कि उनकी स्किन इतनी अच्छी कैसे है, तो नरगिस ने कहा, "हर कोई चाहता है कि कोई जल्दी से असर करने वाला तरीका मिल जाए, लेकिन ऐसा कोई शॉर्टकट नहीं होता. मेरे लिए अच्छी नींद, भरपूर पानी और पौष्टिक खाना सबसे जरूरी हैं. मैं रोज करीब आठ घंटे की नींद लेती हूं. इसके अलावा हाइड्रेट रहती हूं और ऐसा खाना खाना चुनती हूं जिस से विटामिन्स और मिनरल्स मिलें. ये आदत मेरी स्किन और बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करती है."
9 दिन का वॉटर फास्ट (Water Fasting)
सबसे चौंकाने वाली बात जो नरगिस ने बताई वो थी उनकी डिटॉक्स डाइट. उन्होंने कहा, "मैं साल में दो बार 9 दिन का वॉटर फास्ट करती हूं. इस दौरान मैं कुछ नहीं खाती, सिर्फ पानी पीती हूं. ये बहुत मुश्किल होता है. लेकिन जब ये खत्म होता है, तो सच में बहुत फर्क दिखता है. फेस ग्लो करने लगता है. जॉलाइन साफ दिखती है और बॉडी टोंड लगती है. लेकिन मैं किसी को ये करने की सलाह नहीं दूंगी."
क्या वॉटर फास्टिंग सही है?
वॉटर फास्टिंग यानी ऐसा उपवास जिसमें आप सिर्फ पानी पीते हैं और कोई भी खाना या दूसरा ड्रिंक नहीं लेते. कुछ स्टडीज में इसे फायदेमंद बताया गया है. जैसे कि इससे कुछ क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम हो सकता है. लेकिन दूसरी बहुत सारी रिसर्च और डॉक्टर इसे नुकसानदायक भी मानते हैं.
वॉटर फास्टिंग के खतरे
- एक स्टडी के मुताबिक, वॉटर फास्टिंग से वजन तो कम हो सकता है, लेकिन उसमें आपकी मसल्स और जरूरी पोषक तत्व भी कम हो सकते हैं.
- जैसे ही आप दोबारा खाना शुरू करते हैं, वजन वापस आ सकता है.
- इसके अलावा इससे डिहाइड्रेशन, थकावट, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर में बदलाव और इम्यून सिस्टम कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
डॉक्टर्स की सलाह
नवी मुंबई के मेडीकवर हॉस्पिटल की डाइटीशियन डॉ. राजेश्वरी पांडा कहती हैं कि “इतने लंबे समय तक बिना खाए रहना शरीर को जरूरी पोषक तत्वों से दूर कर देता है. इससे मसल्स लॉस, थकान, मेटाबॉलिज्म धीमा होना और दिमागी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए कोई भी क्रैश डाइट, लिक्विड डाइट या ट्रेंडिंग डाइट अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं