Brain Power: अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होती है, ऐसा लगता है जैसे दिमाग धुंधलाने लगा है या फिर आसान से काम करना भी आप अक्सर भूल जाते हैं तो हो सकता है कि आपका दिमाग जानकारियों और कामों से भर चुका है जिसे ठीक करने के लिए आपको ब्रेन पावर बढ़ाने की जरूरत है. मेंटल क्लैरिटी बढ़ाने के लिए आपको फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) की जरूरत है. फिजिकल एक्टिविटी में कौनसी आसान सी एक्टिविटी है जो शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी फायदा देती है, जानिए यहां.
थेरेपिस्ट ने कहा इतने कूल पैरेंट्स भी ना बनें, टीनेजर्स की परवरिश को लेकर दिए कई काम के सुझाव
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस तरह बढ़ेगी ब्रेन पावर
एक ऐसा आसान सा काम है जो दिमागी शक्ति को बढ़ाने और ब्रेन पावर को बूस्ट करने का काम करता है. यह काम है एक्सरसाइज. मेडिसिन एंड साइंस इन स्पॉर्ट्स एंड एक्सरसाइज में पब्लिश्ड एक रिसर्च के अनुसार, फिजिकल एक्टिविटी दिमाग के सिंकुड़ने की दिक्कत में शील्ड की तरह काम करती है यानी दिमाग के सिंकुड़ने की संभावना को कम करती है. यह स्टडी 381 पुरुषों और 393 महिलाओं की एक्टिविटीज को देखने के बाद पूरी की गई है. इसीलिए दिमागी शक्ति बनाए रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज (Exercise) करना जरूरी है. एक्सरसाइज करने पर रक्त प्रवाह बेहतर होता है और ऑक्सीजन वाला खून दिमाग तक पंप होकर जाता है.
ऑलिव ऑयल से शरीर को मिलते हैं ये 5 कमाल के फायदे, विज्ञान भी देता है इसकी गवाही
रिसर्च में सामने आया कि जो लोग रोजाना एक्सरसाइज करते हैं, धुम्रपान नहीं करते, हेल्दी वेट मैनेज करते हैं और अच्छी मात्रा में फल और सब्जियां खाते हैं उन्हें डिमेंशिया जैसी बीमारियां होने का खतरा 60 फीसदी तक कम देखा गया है.
रोज एक्सरसाइज करने के लिए जरूरी नहीं कि आप जिम के चक्कर लगाएं बल्कि रोजाना की वॉकिंग (Walking) से भी दिमाग को फायदा मिलता है. इसके अलावा रोजाना योगा की जा सकती है. एक्सरसाइज में कई तरह की एक्टिविटीज हैं जिन्हें किया जा सकता है. रनिंग लैप्स, डांसिंग, स्पॉर्ट्स, गार्डनिंग, बॉलिंग और गोल्फिंग वगैरह किए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं