Healthy Tips: डाइट में अक्सर ही ऑलिव ऑयल को शामिल करने की सलाह दी जाती है. चाहे डॉक्टर हों या इंस्टाग्राम पर नजर आने वाले एक्सपर्ट और कुक्स, ऑलिव ऑयल को सेहत के लिए बेहद अच्छा बताया जाता है. कई स्टडीज में यह सामने आयाा है कि मोटापा, डायबिटीज, दिल की दिक्कतों, इंफ्लेमेशन, लिपिड लेवल्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और गट बैक्टीरिया को सुधारने में ऑलिव ऑयल (Olive Oil) का सेवन असरदार साबित हो सकता है. ऑलिव ऑयल में सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा कम होती है, मोनोसैचुरेटेड फैट्स की भरपूर मात्रा होती है, विटामिन ई होता है और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. इस तेल में पॉलीफेनॉल्स भी होते हैं जो इसके मेटाबॉलिक इफेक्ट को बढ़ाते हैं. यहां जानिए सेहत को ऑलिव ऑयल के सेवन से कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं और किस तरह यह तेल शरीर को प्रभावित करता है.
चेहरे पर नजर आने लगी हैं झाइयां, तो इन 6 तरीकों से इन धब्बों को हल्का कर सकती हैं आप
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ऑलिव ऑयल के फायदे | Benefits Of Olive Oil
दिल की सेहत रहती है अच्छी - ऑलिव ऑयल के सेवन से दिल की सेहत (Heart Health) दुरुस्त रहती है. इस तेल के फायदे ब्लड प्रेशर को कम करने में नजर आते हैं. इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स धमनियों को रिलैक्स करने और खोलने में मदद करते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर कम होता है. यह तेल गुड कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाने और गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार होता है.
पाचन को होता है फायदा - गट हेल्थ को सुधारने में भी ऑलिव ऑयल का असर दिखता है. ऑलिव ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पाचन के लिए फायदेमंद है. इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और हेल्दी गट बैक्टीरिया बढ़ते हैं.
इम्यूनिटी मजबूत होती है - शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत बनाने में भी ऑलिव ऑयल का असर दिखता है. इस तेल में इम्यूनिटी बूस्टिंग गुण होते हैं, मोनोसैचुरेट फैट्स होते हैं और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जो इंफेक्शंस और बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखते हैं.
वजन होता है कम - वेट मैनेजमेंट के लिए भी ऑलिव ऑयल को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. इस तेल से ब्लड शुगर लेवल्स स्टेबलाइज होते हैं, क्रेविंग्स कम होती हैं और पेट को भरे होने का एहसास मिलता है. इससे वजन कम होने में तो असर दिखता ही है, साथ ही मेटाबॉलिक रेट भी बेहतर होता है.
दिमागी सेहत रहती है अच्छी - शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक सेहत बनाए रखने में भी ऑलिव ऑयल के फायदे नजर आते हैं. इस तेल के सेवन से ब्रेन सेल्स की ग्रोथ और रिपेयर के लिए जरूरी केमिकल्स के लेवल्स बूस्ट होते हैं. इसके अलावा, स्टडी के मुताबिक मोनोसैचुरेटेड फैट्स याद्दाश्त तेज करने का काम करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं