Skin Care: स्किन केयर में अक्सर ही उन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होती हैं और चेहरा निखारने में असर दिखाती हैं. ऐसी एक सब्जी है आलू. आमतौर पर आलू (Potato) को खानपान का हिस्सा बनाया जाता है लेकिन आलू को स्किन केयर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इसमें विटामिन, जिंक, सल्फर, कॉपर, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और ब्लीचिंग गुण भी होते हैं जो त्वचा को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. आलू को चेहरे पर लगाया जाए तो ड्राई स्किन की दिक्कत दूर होती है, झाइयां (Pigmentation) हल्की होने लगती हैं, दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा निखर जाती है. यहां जानिए किस तरह आलू का इस्तेमाल बेदाग निखार पाने के लिए किया जा सकता है.
दिल्ली में मौसम ने ले ली है अंगड़ाई, पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 4 जगहें, देख आइए आप भी
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
बेदाग त्वचा के लिए आलू | Potato For Spotless Skin
आलू का रस - चेहरे पर आलू के इस्तेमाल का पहला तरीका है कि इसका रस निकालकल चेहरे पर टोनर की तरह लगाया जाए. इसके लिए एक आलू लें और उसे घिसकर निचोड़ें. घिसा आलू निचोड़ने पर इसका रस निकलना शुरू हो जाएगा. आलू के रस (Potato Juice) का इस्तेमाल त्वचा पर करना है. इस रस को रूई की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. हर दूसरे-तीसरे दिन इस तरह चेहरे पर आलू का रस लगाने पर झाइयां कम होने लगती हैं. इससे दाग-धब्बे भी हल्के होने लगते हैं.
आलू का फेस पैक - त्वचा पर चमक लाने के लिए आलू का फेस पैक (Potato Face Pack) बनाकर लगाया जा सकता है. इस फेस पैक को बनाने के लिए आधा आलू लेकर घिस लें. इसमें आधा चम्मच बेसन मिलाएं और आधा चम्मच ही नींबू का रस मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी मिलाया जा सकता है. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं. 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. स्किन निखर जाएगी और चमकदार नजर आएगी. आप चाहे तो इस मिश्रण को चेहरे पर मलकर फेस वॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
आलू का रस और दूध - दाग-धब्बे हटाने के साथ-साथ स्किन को मुलायम बनाने के लिए आलू के रस और दूध को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है. इसके लिए 2 चम्मच दूध और एक आलू के रस को साथ मिला लें. इस मिश्रण में कुछ बूंदे ग्लिसरिन की डाल सकते हैं. इस तैयार मिश्रण को चेहरे पर रूई की मदद से लगाएं और कुछ देर बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. हफ्ते में 2 से बार इस तरह चेहरे पर आलू का रस लगाया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं