व्यक्ति लाख कोशिशें कर ले लेकिन अपने मन में हर बात नहीं रख सकता. हम सभी अपने जिंदगी से जुड़े अलग-अलग पहलुओं को अपने दोस्तों (Friends) या करीबी लोगों से साझा करते ही हैं. लेकिन, अक्सर ही लोग जिंदगी की कई अहम बातों को जाने-अनजाने उन लोगों से कह देते हैं जिनसे वे एक या दो दिन पहले ही मिले हैं या फिर जिनसे उनके गहरे संबंध नहीं हैं. हर किसी से अपनी निजी बातें साझा करने का खामियाजा भी व्यक्ति को उठाना पड़ जाता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसी 5 बातें हैं जिन्हें हर किसी से कहने से पहले सौ बार सोचना चाहिए.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हर किसी से नहीं शेयर करनी चाहिए ये बातें
अपना फाइंनेशंयिल स्टेटस - आप कितना कमा रहे हैं या आपके अकाउंट में कितने पैसे हैं यह आपको अपने बेहद करीबी लोगों से कहने से पहले भी सोच लेना चाहिए फिर बाहर वालों से तो इन्हें साझा करने की तो बात ही दूर है. आपके फाइनेंशियल स्टेटस (Financial Status) का सीधा असर आपके सोशल स्टेटस पर भी पड़ने लगता है. वहीं, अच्छा फाइनेंशियल स्टेटस हो तो लोग कर्ज लेने भी आपके पास आने लगेंगे. इस तरह की स्थिति से बचने के लिए अपने पैसों के बारे में कम से कम बात करना ही सही होता है.
घर की दिक्कतें - लोग चाहे कितनी ही गंभीरता के साथ आपके घर की दिक्कतें सुनें लेकिन जरूरी नहीं कि वे आपकी बात को समझ भी रहे हैं. वहीं, घर की दिक्कतें हर किसी से साझा करने पर लोग आपकी परेशानियों का फायदा भी उठा सकते हैं. कई बार ऑफिस वगैरह में कई अच्छे मौके आपके हाथ से इसलिए चले जाते हैं क्योंकि लोग आपकी पारिवारिक दिक्कतों के चलते आपको परेशान ना करना ही सही समझते हैं.
अपनी रिलेशनशिप की बातें - आपको अपने रिलेशनशिप (Relationship) के बारे में, खासकर रिलेशनशिप की परेशानियों के बारे में अपने पार्टनर के अलावा अपने करीबी दोस्तों से ही डिस्कस करना चाहिए. अगर आप हर दूसरे-तीसरे व्यक्ति से अपनी रिलेशनशिप की बातें करेंगे तो इससे आपको लेकर लोगों का नजरिया बदलते देर नहीं लगती. आप बिना बात ही अपनी तरफ जजमेंट आकर्षित करेंगे. वहीं, लोग परेशानी सुनकर चार तरह की सलाह देने लगेंगे सो अलग.
अपनी कमजोरियां - आप में कोई कमजोरी नहीं होगी तब भी लोग कमजोरियां ढूंढने लगते हैं, ऐसे में अगर आप अपनी कमजोरियां हर किसी से साझा करने लगेंगे तो लोगों के लिए आपको टार्गेट करना और पीछे धकेलने की कोशिश करना और ज्यादा आसान हो जाएगा. इसलिए अपनी कमजोरियां लोगों से बांटने की गलती ना करें.
अपने लोंग टर्म प्लांस - कहते हैं जब तक आप कुछ हासिल ना कर लें तबतक अपनी सफलता का परचम नहीं लहराना चाहिए. अगर आप जीवन में आगे कुछ करने की सोच रहे हैं तो हर किसी से अपने प्लांस ना बांटे. लोग आइडिया चुराने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगाते हैं.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं