Hair Care: गर्मियों के मौसम में कितने ही सुंदर टॉप, कुर्ते या फिर ड्रेसेस पहन ली जाएं, लेकिन अगर बाल सिर से चिपके हुए और जरूरत से ज्यादा चिपचिपाहट लिए नजर आएं तो पूरा लुक खराब हो जाता है. इस मौसम में धूप और पसीना बालों की शाइन छीनने में वक्त नहीं लगाते. ऐसे में यहां जानिए कौनसे आसान और असरदार टिप्स बालों को उनकी खोई हुई चमक लौटाते हैं, बाल मुलायम बनाते हैं और उन्हें बाउंसी (Bouncy Hair) बनाते हैं. जानिए हेयर केयर से जुड़े ये कमाल के सीक्रेट्स.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बालों को बाउंसी बनाने के तरीके
हीटिंग टूल्स को कहें ना- बालों को स्टाइल करने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, गर्मियों के मौसम में हीटिंग टूल्स के इस्तेमाल से हेयर डैमेज बढ़ता है और बाल बाउंसी नजर आने के बजाय पर सिर पर दबे हुए दिखने लगते हैं. वहीं, हीटिंग टूल्स बालों से उनका मॉइश्चर छीन लेता है जिससे बाल रूखे-सूखे और बेजान दिखने लगते हैं.
अंडा आएगा काम - हफ्ते में एकबार बालों पर अंडे के हेयर मास्क (Egg Hair Mask) का इस्तेमाल बालों की चिपचिपाहट से छुटकारा दिलाता है और बालों को हाइड्रेशन देता है. अंडे में दही मिलाकर सिर पर 20 मिनट लगाकर धो सकते हैं. इसके अलावा, दही और शहद को मिलाकर भी बालों पर लगा सकते हैं.
कमर में क्यों होने लगता है कभी भी दर्द, जानिए इस Back Pain से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय
रात में लगाएं तेल - बालों पर दिन में तेल लगाने पर सिर चिपचिपा नजर आने लगता है और पसीने के साथ-साथ स्कैल्प से तेल बहता दिखता है. ऐसे में रात के समय सिर पर तेल लगाएं. तेल को रात में सिर पर लगाकर मालिश की जाए और अगले दिन बालों को धोकर साफ किया जाए तो बाल मुलायम (Soft Hair) बनते हैं और बाउंसी भी नजर आते हैं.
इस तरह लगाएं कंडीशनर - बहुत सी महिलाएं बालों पर कंडीशनर का सही तरह से इस्तेमाल नहीं करती हैं जिससे बाल चिपचिपे दिखने लगते हैं. बालों को शैंपू से साफ करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कंडीशनर को बालों की लंबाई पर लगाया जाता है स्कैल्प पर नहीं. कंडीशनर सिर पर या कहें स्कैल्प पर लगाया जाए तो इससे बाल चिपचिपे (Greasy) बनते हैं और भारी दिखने लगते हैं. साथ ही, इससे स्कैल्प पर बिल्ड-अप जमता है. ध्यान रहे कि आप कंडीशनर लगाकर बालों को सही तरह से साफ करें.
ड्राई शैंपू आ सकता है काम - चाहे कितनी ही गर्मी हो लेकिन रोजाना बाल धोने से परहेज किया जाता है ताकि बाल झड़ना ना शुरू हो जाएं. ऐसे में ड्राई शैंपू काम आ सकता है. जब बाल चिपके हुए नजर आएं तो ड्राई शैंपू लगाने पर बालों में इंस्टेंट बाउंस दिखने लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं