Relationships: आजकल रिलेशनशिप्स कई तरह से बदलने लगे हैं. एक के बाद एक नया ट्रेंड और कोई ना कोई नया शब्द आयदिन सुनने को मिल ही जाता है. कभी सिचुएशनशिप जैसे शब्द कानों में पड़ते हैं तो कोई सोलोगैमी की तरफ बढ़ रहा है. अब कपल्स के बीच एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है जिसे लोग खूब सर्च भी कर रहे हैं. यह है स्लीप डिवोर्स. अपनी नींद को प्रायोरिटी देते हुए कपल्स स्लीप डिवोर्स (Sleep Divorce) की तरफ बढ़ रहे हैं. स्लीप डिवोर्स का मतलब है कि पार्टनर्स अलग-अलग बिस्तर पर सोना शरू कर देते हैं ताकि उनकी नींद खराब ना हो और वे पूरी नींद ले सकें. लेकिन, कपल्स के आपसी रिश्ते, सेक्स लाइफ और करीबी को लेकर बहुत से लोग चिंता जताने लगे हैं कि हो सकता है इससे इंटीमसी कम होने लगे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपल्स जब एक कमरे में साथ होते हैं तो साथ में ही सोते हैं और अगर दोनों अलग-अलग सोने लगें तो इससे आशंकाएं जताई जाने लगती हैं कि हो सकता है कपल के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है. लेकिन, स्लीप डिवोर्स का मतलब असल में एकदूसरे से अलग हो जाना या तलाक ले लेना नहीं है, इसका मतलब है कि पार्टनर्स क्वालिटी स्लीप (Quality Sleep) लेने के लिए अलग सोना पसंद करते हैं. इसके अलावा, अलग-अलग स्लीपिंग शेड्यूल होने के चलते, दूसरे पार्टनर के नींद में हाथ-पैर चलाने के कारण, खर्राटे लेने की आदत के चलते या कोई स्लीप डिसोर्डर के कारण स्लीप डिवोर्स की जरूरत पड़ सकती है. लेकिन, अच्छी नींद स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है और इसीलिए बहुत से पार्टनर्स यह मानते हैं कि स्लीप डिवोर्स उनके लिए फायदेमंद है.
कमर में क्यों होने लगता है कभी भी दर्द, जानिए इस Back Pain से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय
नींद पूरी होना स्लीप डिवोर्स का एक फायदा जरूर है लेकिन बहुत से एक्सपर्ट्स का यह मत है कि स्लीप डिवोर्स के कारण कपल्स के बीच दूरियां आ सकती हैं. अगर वे अपने कनेक्शन को बनाए रखने के लिए कोई दूसरा तरीका नहीं ढूंढते हैं तो स्लीप डिवोर्स के कारण उनके रिश्ते में दूरी पैदा हो सकती है. स्लीप डिवोर्स तभी बेहतर तरह से काम कर सकता है जब दोनों पार्टनर्स की इसपर सहमति हो, दोनों में ढेर सारा प्यार और एकदूसरे पर विश्वास हो. ऐसा ना होने पर रिश्ते की नींव डगमगा सकती है.
अगर इसे दूसरे तरीके से देखा जाए तो नींद की कमी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह तो बनती ही है, साथ ही इससे व्यक्ति के मूड पर भी असर पड़ता है और व्यक्ति इरिटेटेड रहने लगता है. इससे ना चाहते हुए भी गुस्सा और इरिटेशन अपने पार्टनर पर निकलता है. ऐसे में स्लीप डिवोर्स रिश्ता बिगाड़ने की जगह रिश्ता जोड़ने वाला भी साबित हो सकता है. यह दोनों पार्टनर्स पर ही निर्भर करता है कि वे स्लीप डिवोर्स की तरफ बढ़ना चाहते हैं या नहीं. अगर दोनों की सहमति हो और दोनों आपस में दूरी ना पनपने दें तो यह उनके लिए अच्छा साबित हो सकता है.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं