- विटामिन ई से भरपूर होता है बादम.
- सेहत पर ढेर सारे बादाम का पड़ता है असर.
- हो सकती है पेट में गड़बड़ी.
Unhealthy Food: बादाम आमतौर पर सेहत के लिए बेहद फादयेमंद होते हैं. इन्हें खाने पर शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं. लेकिन, जिस तरह अति किसी भी चीज की बुरी होती है उसी तरह जरूरत से ज्यादा बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता. एकसाथ ढेर सारे बादाम (Almonds) खाने पर पेट से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं. जानिए किन-किन तरह से शरीर बादाम के अत्यधिक सेवन से प्रभावित होता है और एक दिन में कितने बादाम खाने चाहिए.
रोजाना खाली पेट अंजीर खाने पर सेहत अच्छी होने में कैसे मिलती है मदद, यहां जानिए Figs के फायदे
ढेर सारे बादाम खाने के नुकसान | Side Effects Of Eating Too Many Almonds
शरीर में पोषण की कमी
जरूरत से ज्यादा बादाम खाने पर शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि फाइबर (Fiber) की अत्यधिक मात्रा मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शिय और जिंक को शरीर में अब्जोर्ब होने से रोक सकती है. इससे पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. इसलिए एक दिन में 50 ग्राम तक ही बादाम का सेवन पर्याप्त होता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बादाम का अत्यधिक सेवन कब्ज (Constipation) का कारण बन सकता है. कब्ज होने पर मलत्याग होने में दिक्कत होने लगती है और व्यक्ति घंटों बाथरूम में बैठा रहे तब भी उसे राहत नहीं मिलती. ऐसे में जब भी बादाम खाएं ढेर सारा पानी जरूर पिएं.
शरीर में टॉक्सिसिटी बढ़ना भी अत्यधिक बादाम खाने का दुष्परिणाम है. इससे एसिडिटी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. वहीं, एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है. इस चलते बादाम के बहुत ज्यादा सेवन से बचना चाहिए.
विटामिन ई ओवरडोस
बादाम विटामिन से भरपूर होता है जिस कारण शरीर में विटामिन ई ओवरडोस (Vitamin E Overdose) हो सकता है. विटामिन ई ओवरडोस से खून जमने और हैमोरेज का खतरा बढ़ जाता है. इस चलते विटामिन ई ओवरडोस से बचना चाहिए और इसीलिए ढेर सारे बादाम खाने से परहेज जरूरी है.
दांतों में दिखने लगी है सड़न तो ये 5 चीजें आएंगी आपके काम, Tooth Cavity बढ़ने से रुक जाएगी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं