Healthy Food: अंजीर ऐसा फल है जिसे ताजा भी खाया जा सकता है और सुखाकर भी. मलबरी फैमिली का यह फल स्वाद में मीठा है जिसका टेक्सचर क्रंची होता है और इसके बीज भी खाए जा सकते हैं. अंजीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पॉलीफेनोल्स और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है. एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते अंजीर (Figs) सेल्स को डैमेज करने वाले फ्री रेडिक्लस को दूर रखते हैं और ऑक्सीडेशन को मैनेज करते हैं. इन्हें सुबह खाली पेट (Empty Stomach) खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है, साथ ही इन्हें मिड मॉर्निंग स्नैक और इवनिंग स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है. यहां जानिए सेहत को अंजीर खाने पर क्या फायदे मिलते हैं.
चाहते हैं हेल्दी बाल तो इन 10 बातों का जरूर रखें ख्याल, घने ही नहीं बल्कि मुलायम भी दिखेंगे Hair
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अंजीर खाने के फायदे | Benefits Of Eating Figs
पाचन रहता है बेहतर
अंजीर खाने पर पाचन बेहतर रहता है. ऐसा फाइबर से भरपूर होने के चलते होता है. इससे गट बैक्टीरिया दूर रहने में भी मदद मिलती है. अंजीर हाई फाइबर की मात्रा के चलते प्राकृतिक लैक्सेटिव का काम करते हैं जो पेट के लिए अच्छा है.
अंजीर में बोन-फ्रेंडली खनिज पाए जाते हैं जिनमें कैल्शियम (Calcium) भी शामिल है. कैल्शियम की भरपूर मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर है. इस चलते कैल्शियम की कमी होने पर भी अंजीर खाए जा सकते हैं.
वजन घटाने में मिलती है मदद
जो लोग वजन घटाने (Weight Loss) की कोशिश कर रहे हैं अपने खानपान में अंजीर शामिल कर सकते हैं. अंजीर फाइबर से भरपूर होते हैं और इन्हें खाने पर पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे एक्सेस फूड इंटेक कम होता है और वजन घटने में मदद मिलती है.
दिल की सेहत (Heart Health) दुरुस्त रखने में भी अंजीर खाए जा सकते हैं. अंजीर रक्त में मौजूद फैट पार्टिकल्स को कम करते हैं जिससे दिल को होने वाला खतरा कम होता है. रक्त वाहिनियां अच्छी रहते पर दिल के रोगों का खतरा भी कम होता है.
सर्दियों में अदरक दूर करता है शरीर की 5 दिक्कतें, जानिए किस तरह Ginger का उठाया जा सकता है फायदा
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं