- दांतों की सड़न बढ़ाते हैं कुछ फूड्स.
- इनसे परहेज करना है जरूरी.
- कैविटी कम होने में मिल सकती है मदद.
Dental Health: हम जो कुछ खाते हैं उसका सीधा असर हमारे दांतों पर पड़ता है. रोजमर्रा की जिंदगी में खाई जाने वाली ऐसी कई चीजें हैं जो दांतों को पीला करती हैं और जिससे पायरिया जमने लगता है. कुछ चीजें दांतों पर काले कीड़े लगने की वजह बनते हैं जिसे कैविटी (Cavity) कहते हैं. यह काले निशान असल में कीड़े नहीं होते बल्कि दांतों का सड़ा हुआ हिस्सा होता है जिसपर ध्यान ना दिया जाए तो दांतों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लेते हैं. इससे दांत खोखले होकर टूटना शुरू हो जाते हैं. इस दिक्कत को कम करने के लिए कुछ चीजों को खाने-पीने से पूरी तरह परहेज करने की जरूरत होती है. यहां जानिए कौनसे हैं वो फूड जिन्हें कैविटी होने पर नहीं खाना चाहिए.
चाहते हैं हेल्दी बाल तो इन 10 बातों का जरूर रखें ख्याल, घने ही नहीं बल्कि मुलायम भी दिखेंगे Hair
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दांतों की सड़न में परहेज करने वाले फूड्स | Foods To Avoid In Tooth Cavity
ब्रेड
जब हम ब्रेड चबाकर खाते हैं तो सलाइवा ब्रेड से स्टार्च को तोड़कर शुगर में बदल देता है. इसे एक चिपचिपा पेस्ट बन जाता है जो लंबे समय तक मुंह में दातों के बीच फंसा रहता है. इससे कैविटीज होने लगती है और पहले से हुई कैविटी बढ़ने लगती है. ऐसे में होल-ग्रेन ब्रेड खाना बेहतर ऑप्शन है बजाय वाइट ब्रेड खाने के.
कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स दांतों की सड़न को बद से बदतर बनाने लगती हैं. इन ड्रिंक्स को पीने पर दांतों का रंग भी बदलने लगता है और बाहरी लेयर डैमेज होती है सो अलग. ऐसे में टूथ इनेमल को बचाने और दांतों की सड़न (Tooth Decay) बढ़ने से रोकने के लिए इन ड्रिंक्स से परहेज जरूरी है.
आलू के चिप्स (Potato Chips) स्टार्च से भरपूर होते हैं. ब्रेड की ही तरह इन्हें चबाने पर भी सलाइवा स्टार्च को शुगर में बदल देता है. इससे यह दांतों के बीचोंबीच फंसा रहता है जिससे बैक्टीरिया को पनपने में मदद मिलती है और दांतों की सड़न बढ़ती है.
सिट्रस वाली चीजें जैसे नींबू, संतरा और ग्रेपफ्रूट यूं तो सेहत के लिए बेहद अच्छे होते हैं और शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी देते हैं, लेकिन इनमें एसिड की मात्रा दांतों के इनेमल को खराब कर देती है जिससे पहले से खराब दांतों की स्थिति और खराब होने लगती है.
दांतों की सड़न में सूखे मेवे खाने से भी परहेज करना जरूरी है. इन सूखे मेवों में सबसे ज्यादा किशमिश दांतों को प्रभावित करती है. इनसे दांतों में शुगर फंसकर बैक्टीरिया (Bacteria) पनपता है जो टूथ कैविटी को बढ़ाने वाला साबित होता है.
सर्दियों में अदरक दूर करता है शरीर की 5 दिक्कतें, जानिए किस तरह Ginger का उठाया जा सकता है फायदा
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं