Hair Care Tips: गर्मियां हों या सर्दियां बालों का झड़ना कभी भी शुरू हो सकता है. कई बार जरूरत से ज्यादा हीट बालों को डैमेज कर देती है तो कभी पोषण की कमी बालों के पतले (Thin Hair) होने का कारण बनती है. इससे बाल लगातार पतले होते चले जाते हैं और सिर पर मांग दिन-ब-दिन चौड़ी होने लगती है. इससे होता यह है कि आखिर में सिर पर बाल कम और स्कैल्प ज्यादा नजर आने लगती है. बढ़ती उम्र में ऐसा ज्यादा होता है. ऐसे में बालों का झड़ना (Hair Fall) रोकने के लिए और हेयर ग्रोथ बेहतर तरीके से फिर से होने लगे इसके लिए कुछ घरेलू उपाय आजमाएं जा सकते हैं. यहां घर की ऐसी कुछ चीजें दी जा रही हैं जो नए बाल उगाने में मदद कर सकती हैं.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
बालों का झड़ना रोकने के घरेलू नुस्खे | Home Remedies To Stop Hair Fall
ऐसे कुछ कारण हैं जिनसे बालों का झड़ना बढ़ जाता है. तनावपूर्ण जीवनशैली, डाइट का सही ना होना, जरूरत से ज्यादा बालों को हीटिंग टूल्स की मदद से स्टाइल करना, तेज से बाल बांधना जिससे स्कैल्प खिंचने लगे और बढ़ती उम्र भी बालों के लगातार गिरने की वजह बनती है.
एक्सपर्ट का बताया यह HD ग्लो मास्क चेहरे को बना देता है बेदाग, बस 3 चीजें मिलाकर ही हो जाएगा तैयार
नारियल का तेलसही तरह से नारियल का तेल (Coconut Oil) लगाया जाए तो बालों का झड़ना कम हो सकता है. 1 से 2 चम्मच नारियल का तेल लें और इसे स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगा लें. एक घंटे लगाए रखने के बाद सिर धोएं. बालों के झड़ने में गिरावट नजर आने लगेगी.
मेथीपीले मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) का इस्तेमाल सिर्फ मसाले की तरह ही नहीं बल्कि बालों का झड़ना रोकने के लिए हेयर मास्क की तरह भी किया जाता है. मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें. अगली सुबह पानी छानें और दानों को पीसकर पेस्ट बना लें. इसे सिर पर 40 से 50 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. हफ्ते में एकबार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है.

Photo Credit: iStock
दहीदही में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो एसिडिक पीएच बनाते हैं. एसिडिक पीएच बालों के क्यूटिकल्स को बेहतर करने का काम करता है और हेयर डैमेज को रोकता है. इस चलते दही का इस्तेमाल बालों का झड़ना रोकने में कारगर हो सकता है. इसके लिए आपको इसे बालों पर लगाना नहीं है बल्कि दही का रोजाना सेवन करना है.
आंवलाआयुर्वेदिक औषधि के रूप में आंवले का इस्तेमाल किया जाता है. यह हेयर ग्रोथ (Hair Growth) और बालों का झड़ना रोकने में बखूबी असर दिखाता है. आंवले के रस को बालों की जड़ों में आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें. इसे हफ्ते में 2 बार लगाने पर अच्छा असर दिखने लगेगा.

बहुत से हेयर एक्सपर्ट्स जैसे जावेद हबीब भी बालों पर प्याज का रस लगाने की सलाह देते हैं. प्याज का रस बालों को बढ़ाने का काम करता है और उन्हें टूटने से रोकता है. इस्तेमाल के लिए प्याज के रस को बालों पर तकरीबन एक घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
परिवार के साथ आदिपुरुष स्क्रीनिंग में पहुंची कृति सनोनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं