- यूरिक एसिड को बढ़ाती हैं कुछ चीजें.
- सर्दियों में करना चाहिए खासा परहेज.
- बढ़ सकता है जोड़ों का दर्द.
Uric Acid Diet: शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने पर खानपान में उन चीजों को शामिल किया जाता है जिनमें प्यूरिन की मात्रा कम हो. प्यूरिन के अत्यधिक सेवन से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है. इससे यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स जोड़ों में जम जाते हैं जिससे जोड़ों के दर्द (Joint Pain) और गाउट (Gout) की दिक्कत होने लगती है. सर्दियों में यह दर्द जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है जिस चलते इसे कम करने के लिए डाइट का खास ध्यान रखना बेहतर जरूरी है. यहां खाने-पीने की उन चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिनका सेवन उन लोगों को नहीं करना चाहिए जिनके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा हो.
अमरूद के पत्ते हैं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, Cholesterol से लेकर वजन कम करने तक में मिलती है मदद
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
हाई यूरिक एसिड में ना खाए जाने वाले फूड्स | Foods To Avoid In High Uric Acid
सेब
यूरिक एसिड में फ्रुक्टोस के सेवन से बचा जाता है. 100 ग्राम सेब में 8.52 ग्राम तक फ्रुक्टोस पाया जाता है. इस चलते सेब का यदि जरूरत से ज्यादा सेवन कर लिया जाए तो यह यूरिक एसिड और गाउट को बढ़ा सकता है.
100 ग्राम चीकू में भी 8.6 ग्राम तक फ्रुक्टोस होता है. इस चलते चीकू को हाई फ्रुक्टोस खानपान की सूची में गिना जाता है. इसलिए यह बेहतर है कि इस मीठे फल से हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) में थोड़ा परहेज कर लिया जाए.
बहुत सी एल्कोहोलिक ड्रिंक्स में प्यूरिन (Purine) नहीं होता लेकिन एल्कोहल किडनी से यूरिक एसिड को निकलने से बाधित करता है. इस कारण यूरिक एसिड शरीर से बाहर जाने के बजाय शरीर के अंदर ही फैल जाता है. इसलिए कोशिश करें कि यूरिक एसिड को कम करने के दौरान एल्कोहल का सेवन बिल्कुल ना करें.
हाई यूरिक एसिड से परेशान लोगों के लिए शुगरी ड्रिंक्स (Sugary Drinks) का सेवन अत्यधिक बुरा होता है. यूरिक एसिड में फ्रुक्टोस से बचने की कोशिश की जाती है और शुगर वाली ड्रिंक्स फ्रुक्टोस की खान होती है. इसके साथ ही, जिस भी फूड में शुगर की मात्रा ज्यादा होगी वह गाउट को ट्रिगर कर सकता है.
लिवर और किडनी ओर्गन मीट की गिनती में आते हैं. इनमें प्यूरिन की मात्रा भरपूर होती है जिस चलते इन्हें खाने पर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. इसीलिए यह बेहद जरूरी है कि इस तरह के मीट को गाउट से परेशान लोग ना खाएं.
अंकूरित मूंग ही नहीं बल्कि मूंगफली भी है सेहत के लिए अच्छी, जानिए फायदे और खाने का तरीका
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं