- सेहत के लिए अच्छी है अंकूरित मूंगफली.
- इसे बनाना है आसान.
- उबालकर भी खा सकते हैं इसे.
Healthy Food: हम सभी ने अंकूरित मूंग के बारे में तो खूब सुना है, जमकर खाया भी है लेकिन अंकूरित मूंगफली से कम ही लोग अवगत होते हैं. अंकूरित मूंगफली (Sprouted Peanuts) का अर्थ है वह मूंगफली जिसका अंकूरण हुआ हो. अंकूरण ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी बीज या दानों में से पौधा उगने लगता है. दाना फूटने पर जब सफेद पूंछ सरीखा पौधा बाहर निकलता है तो उसे अंकूरण कहते हैं और दानों को अंकूरित. इसी तरह मूंगफली को गीला करके कपड़े में कुछ देर बांधकर रखा जाता है. इसे रातभर रखने के बाद अगले दिन या उससे अगले दिन अंकुर फूट पड़ते हैं और मूंगफली अंकूरित हो जाती है. यहां जानिए इस अंकूरित मूंगफली को खाने पर सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं.
अमरूद के पत्ते हैं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, Cholesterol से लेकर वजन कम करने तक में मिलती है मदद
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
अंकूरित मूंगफली खाने के फायदे | Benefits Of Eating Sprouted Peanuts
ऊर्जा के लिए
अंकूरित मूंगफली शरीर को ऊर्जा (Energy) देने के लिए अच्छा स्नैक है. इनमें विटामिन, एंजाइम्स, खनिज और अमीनो-एसिड्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जिस चलते इन्हें खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. इन्हें उबालकर सुबह खा सकते हैं या फिर मिड मॉर्निंग स्नैक्स में भी खाए जा सकते हैं.
साधारण तरह से सूखे मेवे खाने और अंकूरण के बाद उन्हें खाने में फर्क होता है. अंकूरित मूंगफली पचने में आसान होती है और पाचन प्रक्रिया को भी सुचारू बनाती है. इसे खाने पर पोषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ जाती है.
अंकूरित मूंगफली प्रोटीन (Protein) की अच्छी स्त्रोत होती है जिसमें हेल्दी हार्ट के लिए मोनोसैचुरेटेड फैट्स की अच्छी मात्रा पायी जाती है. इन्हें कुछ हद तक वेट लॉस डाइट का हिस्सा भी बनाया जा सकता है.
अंकूरित मूंगफली दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. इस मूंगफली में पाए जाने वाली मैग्नीशियम और पौटेशियम की मात्रा दिल की सेहत (Heart Health) दुरुस्त रखने में मददगार हैं, वहीं यह ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं