Weak Bones: हड्डियों को कैल्शियम की भरपूर जरूरत होती है. शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है तो इसका सबसे ज्यादा प्रभाव आमतौर पर हड्डियों पर ही देखने को मिलता है. हड्डियों के अलावा कैल्शियम की जरूरत शरीर को दिमागी सेहत बनाए रखने, दिल की सेहत अच्छी रखने, सामान्य ब्लड प्रेशर और दांतों के लिए भी होती है. कैल्शियम की शरीर में कमी (Calcium Deficiency) होने पर मसल्स में अकड़न, हड्डियां कमजोर होना और हड्डियों में दर्द, शरीर में कमजोरी, अवसाद, स्किन संबंधी रोग और दांतों की दिक्कतों जैसे लक्षण शरीर में नजर आने लगते हैं. ऐसे में इस कमी को जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत होती है. यहां कुछ ऐसी ही खाने की चीजें दी गई हैं जो कैल्शियम से भरपूर (Calcium Rich) होती हैं और शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं.
चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगा लिया ओट्स तो मैल का नामोंनिशान भी नहीं आएगा नजर, चमक जाएगी स्किन
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डाइट में शामिल करने के लिए कैल्शियम से भरपूर फूड्स | Calcium Rich Foods To Add In Diet
टोफूखानपान में टोफू को शामिल किया जा सकता है. टोफू सोया प्रोडक्ट है और प्लाट बेस्ड कैल्शियम का भरपूर स्त्रोत भी है. यह पनीर की तरह ही होता है और इससे आसानी से अलग-अलग तरह के डिशेज बनाकर खाई जा सकती हैं.
क्या रोजाना शैंपू करने से झड़ने लगते हैं बाल? जानिए हेयर केयर से जुड़े कुछ मिथक और उनका सच
दूध और दहीदूध और दही दोनों ही कैल्शियम के मुख्य स्त्रोतों (Calcium Sources) की गिनती में आते हैं, दही में गुड बैक्टीरिया भी होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को अच्छा रखते हैं. वहीं, आमतौर पर सभी को दूध पीने की सलाह दी जाती है ताकि शरीर में कैल्शियम की कमी ना हो.
ब्रोकोलीकैल्शियम से भरपूर सब्जियों की गिनती में आती है ब्रोकोली. एक कप ब्रोकोली में 180 से 190 मिलिग्राम तक कैल्शियम होता है. इसमें विटामिन और खनिज भी अच्छी मात्रा में होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं. ब्रोकोली को सूप, सलाद या सब्जी बनाकर खाया जा सकता है.
चिया सीड्ससेहत से भरपूर इन बीजों को ज्यादातर लोग वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करते हैं. लेकिन, चिया सीड्स में कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है. कैल्शियम के अलावा चिया सीड्स (Chia Seeds) खाने पर शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स भी मिलते हैं.
बादामहेल्दी फैट्स से भरपूर बादाम सेहत के लिए अच्छे होते हैं. इनमें कैल्शियम भी अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर की कैल्शियम की कमी पूरी करने में अच्छी भूमिका निभाता है. हालांकि, इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि बादाम सीमित मात्रा में खाए जाएं क्योंकि इसमें कैलोरी भी ज्यादा पाई जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं