Skin Care: त्वचा संबंधी ऐसी कई दिक्कतें हैं जिनसे छुटकारा दिलाने में बहुत से घरेलू नुस्खे काम आते हैं. ऑयली स्किन हो, ड्राई स्किन हो, चेहरे पर पिंपल्स हों या फिर त्वचा पर टैनिंग नजर आने लगे, घर में हर मुश्किल का हल मिल जाता है. यहां भी कुछ ऐसे ही फेस पैक्स (Face Packs) दिए जा रहे हैं जो ओट्स से बनाए जाते हैं. ओट्स से बनने वाले ये फेस पैक्स चेहरे को क्लेंज करने, नमी देने और डैमेज हुई स्किन को रिपेयर करने में मददगार होते हैं. इन फेस पैक्स को बनाना बेहद आसान और किफायती है. जानिए कैसे तैयार करें निखरी त्वचा के लिए ओट्स के फेस पैक्स.
क्या रोजाना शैंपू करने से झड़ने लगते हैं बाल? जानिए हेयर केयर से जुड़े कुछ मिथक और उनका सच
निखरी त्वचा के लिए ओट्स के फेस पैक्स | Oats Face Packs For Glowing Skin
ओट्स और शहदओट्स त्वचा पर एक फिजिकल बैरियर बनाता है जो स्किन की बाहरी तत्वों से सुरक्षा करता है. वहीं, शहद से स्किन मुलायम और कोमल बनती है. इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच पिसा ओट्स लेकर उसमें एक चम्मच शहद और 2 चम्मच भरकर कच्चा दूध मिला लें. इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद हटा लें. चेहरा निखर जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टैनिंग हटाने के साथ ही इस फेस पैक को लगाने से स्किन एक्सफोलिएट हो जाती है. अगर आपके चेहरे पर जरूरत से ज्यादा डेड स्किन सेल्स जम गई हैं और चेहरा बेजान मुरझाया हुआ नजर आने लगा है तो यह फेस पैक आपके लिए परफेक्ट है. इस फेस पैक से स्किन को ब्लीचिंग गुण भी मिलते हैं. 2 चम्मच दही (Curd) में 3 चम्मच ओट्स मिलाएं और एक चम्मच पानी डालकर फेस पैक तैयार कर लें. इस फेस पैक को 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें.
ओट्स और बादामविटामिन ई से भरपूर बादाम स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है. ओट्स (Oats) और बादाम का फेस पैक त्वचा की टैनिंग को दूर करने में भी असरदार है. फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच ओट्स में एक चम्मच ही दूध डालें और 2 से 3 बादाम को भिगोकर और कूटकर इस मिश्रण में मिला लें. बस तैयार है आपका फेस पैक. चेहरे पर 12 से 15 मिनट के लिए हफ्ते में 1 बार इसे लगाया जा सकता है.
ओट्स और टमाटरस्किन पर मैल जमा हुआ नजर आता है और चमक बिल्कुल भी नहीं है तो बिना देरी किए ओट्स और टमाटर (Tomato) का फेस पैक लगाकर देख लीजिए. इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच टमाटर के गूदे और 2 चम्मच ओट्स की जरूरत होगी. ओट्स को पीसकर टमाटर के साथ मिलाकर चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाए रखने के बाद हल्के हाथों से मलते हुए धो लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं