Hair Care: घने और लहराते हुए बाल भला किसे नहीं चाहिए होते, लेकिन अक्सर ही बालों को वो चमक और सुंदरता नहीं मिल पाती जो हम उनमें देखना पसंद करते हैं. बालों को धोने से लेकर उनमें तेल लगाने तक को लेकर बहुत से तरीके बताए जाते हैं और टिप्स भी सुनने को मिल जाती हैं. लेकिन, इनमें से कम ही बातें सही होती हैं और अन्य बस मिथक (Myths) साबित होते हैं. इसी तरह कहा जाता है कि रोज-रोज बाल धोने से बालों के झड़ने में इजाफा हो सकता है या फिर शैंपू (Shampoo) करने से ही बालों का झड़ना बढ़ जाता है. इसमें कितनी सच्चाई है और यह कितना मिथक है, जानिए यहां.
बालों को मुलायम बनाने में असरदार है शहद और चाय में डलने वाली यह चीज, सिल्की हो जाते हैं बाल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या शैंपू करने से झड़ने लगते हैं बाल
रोज-रोज शैंपू करने से बाल नहीं झड़ते बल्कि बालों का झड़ना (Hair Fall) शैंपू के प्रकार और उसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स पर निर्भर करता है. इसके अलावा, बालों की सतह पर पहले से ही टूटे हुए बाल चिपके रहते हैं जो शैंपू करने के दौरान निकलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे बाल झड़ रहे हैं जबकि असल में बाल शैंपू से नहीं झड़ रहे होते. रोजाना शैंपू करने के कई फायदे भी हैं जैसे बिल्ड-अप निकल जाना, बालों की ठीक तरह से सफाई होना और डैंड्रफ की दिक्कत से निजात मिलना. शैंपू से बाल ना झड़ें इसके लिए ध्यान रखें कि आपके शैंपू में सल्फेट्स, सोडियम क्लोराइड और एल्कोहल आदि ना हों.
और भी हैं मिथककहा जाता है कि एक ही शैंपू को हमेशा इस्तेमाल करने पर शैंपू का असर कम हो जाता है और बालों पर ना के बराबर फर्क दिखता है. लेकिन, ऐसा नहीं है. एक ही शैंपू को इस्तेमाल करते रहना आमतौर पर बालों के लिए अच्छा साबित होता है.
बार-बार शैंपू बदलने को भी बालों के लिए बुरा कहा जाता है, जबकि अगर बालों की जरूरत के हिसाब से शैंपू बार-बार बदला भी जाए तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. हां, अगर बालों की जरूरत को नजरअंदाज करके शैंपू बदले जाएं तो बालों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है.
कई-कई दिनों तक बाल ना धोने को बहुत से लोग अच्छा बताते हैं. हालांकि, अगर ऐसा किया जाए तो बालों पर डेड सेल्स पैठ जमा लेती हैं और बाल जरूरत से ज्यादा ऑयली और ग्रीसी दिखने लगते हैं. ऐसे में अपने बालों की जरूरत देखते हुए उन्हें वॉश (Hair Wash) करना जरूरी होता है. अगर आपको लगता है कि बाल चिपचिपे हो गए हैं तो उन्हें शैंपू कर सकते हैं.
एक और आम मिथक है कि बालों पर कंडीशनर लगाने से उनमें ऑयल दिखने लगता है. हालांकि, ऐसा नहीं है. कंडीशनर लगाकर सही तरह से धो लिया जाए तो बालों पर किसी तरह की चिपचिपाहट नहीं रहती है और बाल मुलायम और चमकदार नजर आते हैं सो अलग.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं