विज्ञापन

खांसी-जुकाम में बच्चों को क्या खाने के लिए दें? बच्चों के डॉक्टर ने बताया किन चीजों से मिलेगा आराम

मशहूर पीडियाट्रिशियन अर्पित गुप्ता ने बताया है कि सर्दी या खांसी-जुकाम होने पर बच्चे को क्या खिलाना चाहिए या किन चीजों से बच्चे को पोषण के साथ-साथ जल्दी आराम मिल सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में-

खांसी-जुकाम में बच्चों को क्या खाने के लिए दें? बच्चों के डॉक्टर ने बताया किन चीजों से मिलेगा आराम
बच्चों को खांसी-जुकाम होने पर क्या खिलाएं?
(Photo Credit: NDTV)

मौसम बदलते ही बच्चों को खांसी-जुकाम हो जाना आम बात है. इससे माता-पिता की चिंता बढ़ जाती है. पेरेंट्स के मन में एक ही सवाल होता है कि इस कंडीशन में बच्चे का ख्याल कैसे रखा जाए, खासकर बच्चे को खाने-पीने के लिए क्या दिया जाए? इसी को लेकर मशहूर पीडियाट्रिशियन अर्पित गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉक्टर ने बताया है कि सर्दी या खांसी-जुकाम होने पर बच्चे को क्या खिलाना चाहिए या किन चीजों से बच्चे को पोषण के साथ-साथ जल्दी आराम मिल सकता है. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

बच्चों को खांसी-जुकाम होने पर क्या खिलाएं? 

डॉक्टर बताते हैं, अगर बच्चा छोटा है और मां का दूध पीता है, तो उसे दूध पिलाते रहें. 6 महीने तक के बच्चे के लिए मां का दूध ही सबसे जरूरी होता है, इससे बच्चे को ग्रोथ और रिकवरी के लिए तमाम जरूरी पोषण मिल जाता है. 

इसके अलावा एक साल से बड़े बच्चे को आप जौ का पानी, तुलसी का पानी दे सकते हैं, अदरक का पानी पिला सकते हैं, हल्के गुनगुने पानी में शहद और नींबू डालकर पीला सकते हैं, हल्दी वाला दूध पीने के लिए दे सकते हैं और हॉट चॉकलेट पिला सकते हैं. 

ये सूप भी देंगे आराम 

खांसी-जुकाम में बच्चों को गर्म सूप सबसे ज्यादा राहत देता है. इसके लिए डॉक्टर चावल का सूप, लहसुन और दाल का सूप, मूंग दाल का सूप, कद्दू का सूप, गाजर-चुकंदर का सूप और टमाटर का सूप बच्चे को देने की सलाह देते हैं. इसके अलावा आप बच्चे को मिक्स वेजिटेबल सूप, चिकन सूप, मशरूम-ब्रोकली सूप, पालक का सूप, मेथी और मसूर दाल का सूप भी दे सकते हैं. 8 महीने से बड़े बच्चों को मटन का सूप भी दिया जा सकता है.

खाने के लिए दें ये चीजें 

वहीं, बच्चे के खानपान में आप सेब की प्यूरी, गाजर की प्यूरी, शकरकंद की प्यूरी और मटर की प्यूरी शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा पालक और ब्रोकली की प्यूरी भी अच्छी रहती है. छोटे बच्चों को सब्जियां उबालकर और अच्छी तरह मैश करके खिलाएं.

अगर बच्चा खांसी-जुकाम में खाना नहीं खा रहा है, तो उसे हल्का और नरम खाना दें जैसे- मूंग दाल-चावल की खिचड़ी, साबूदाना खिचड़ी और सब्जियों वाला दलिया, चावल का माड़, घी वाले चावल, इडली आदि. इसके अलावा 10 महीने से बड़े बच्चों को बेसन का हलवा भी दिया जा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

डॉक्टर कहते हैं, बिमारी में बच्चे ज्यादा चिड़चिड़े हो जाते हैं, ऐसे में कुछ भी खिलाते समय बच्चे के साथ जबरदस्ती न करें. खासकर एक बार में बहुत सारा खाना खिलाने की कोशिश न करें. आप उसकी डाइट में बदल-बदलकर चीजों को शामिल कर सकते हैं. इससे बच्चे को ऑप्शन मिलते हैं. खासकर सूप आदि देने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और बच्चे को आराम भी मिलता है. इस तरह बीमारी में आप बच्चे को जल्दी राहत दे सकते हैं और उसके पोषण का ख्याल भी रख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- पविश, वीरमय, अर्थदा...बेटे के लिए चाहिए सुंदर और यूनिक नाम? हनुमान जी के नाम पर ये यूनिक नाम रख लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com