विज्ञापन

भीषण गर्मी में AC से नहीं आ रही ठंडी हवा? ये 3 काम करेंगे तुरंत असर

AC Cooling Tips: गर्मी का पारा हर दिन बढ़ता जा रहा है. कुछ ही दिनों में नौतपा शुरू हो जाएगा. ऐसे में एसी भी काम करना बंद कर देते हैं. अगर आपका एसी भी कूलिंग कम कर रहा है और कमरा ठंडा नहीं हो रहा है तो यहां बताए गए टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

भीषण गर्मी में AC से नहीं आ रही ठंडी हवा? ये 3 काम करेंगे तुरंत असर
इन 3 टिप्स से बढ़ेगी एसी की कूलिंग.

AC Cooling Tips: गर्मी हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है और एसी से होने वाली घटनाएं बढ़ रही हैं. एसी में आग लगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. एसी में आग लगने की कई वजहें होती हैं. कुछ वजह तकनीकी हो सकती है लेकिन एसी के आउटर यूनिट के साथ लापरवाही भी इसकी एक वजह है. एसी में आग लगने से बचाना है तो आपको इसके आउटर यूनिट का भी ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं कि एसी के आउटर पार्ट का किस तरह ख्याल रख आप अपने एसी को ब्लास्ट से बचा सकते हैं. इतना ही नहीं ये टिप्स आपकी एसी की कूलिंग भी बेहतर करेंगे और बिजली का बिल भी कम करने में मदद कर सकते हैं.

एसी की कूलिंग कैसे बढ़ाएं और बिजली का बिल बचाएं (How to Boost AC Cooling and Save on Electricity Bills?)

कॉयल की नियमित सफाई

गंदे कॉयल्स की वजह से कूलिंग 30 प्रतिशत तक कम हो सकती है और बिजली का बिल तक बढ़ सकता है. ऐसे में हर 15 दिन में आप एसी के आउटर यूनिट में लगे कॉयल्स को साफ करें. इसके लिए बस पाइप से पानी एसी के आउटर यूनिट के अंदर डालें. इस तरह कॉयल की सफाई कर आपकी एसी की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं.

कमरे को अच्छे से बंद रखें

जब आप कमरे में AC चलाएं तो कमरे को अच्छी तरह से बंद रखें, जिससे बाहर की गर्म हवा अंदर ना आ पाए. दरवाजों के नीचे खुले वाले हिस्से को भी बंद करें. 

लाइट्स

एसी वाले कमरे में वॉर्म लाइट्स लगाएं. ये बिजली भी कम खाती हैं और इनसे गर्मी भी कम निकलती है. ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक चीजों को चलाकर रखने से भी कमरा गर्म होता है. इसलिए अपने कमरे में आप किस तरह की लाइट और कौन से इलेक्ट्रिक आइटम्स का इस्तेमाल कर रहे हैं इसका ध्यान रखें. 

ये भी पढ़ें: AC नहीं तो क्या हुआ! कमरे को ठंडा रखने के लिए अपनाएं सस्ते और असरदार घरेलू नुस्खे

दो फीट की दूरी

एसी के आउटर यूनिट से दो फीट की दूरी तक कुछ न रखें. एसी के बहुत पास कोई सामान रखने से एसी अपनी ही गर्मी से और गर्म हो जाता है. दो फीट की दूरी बनाए रहने से आउटर यूनिट के हीट होने का खतरा कम होता है.

शेड लगाएं

एसी के आउटर यूनिट के ऊपर हीट रिफ्लेक्टिव शेड लगाएं, ताकि सूरज की किरण सीधी उस पर पहुंच कर इसे और गर्म न करें. ये शेड आपके एसी को ब्लास्ट होने से बचाएगा. सीधी धूप से एसी का कंप्रेसर ज्यादा काम करता है, जिससे बिजली का बिल भी बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: घर का फर्श हो जाता है आग की भट्टी की तरह गर्म? पोछा लगाते समय मिलाएं ये 1 चीज, फिर देखें कमाल

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AC Blast, AC Cooling Tips, Boost Ac Cooling Cut Bill 2026, Ac Jyada Thanda Kaise Kare, Ac Electricity Bill Kam Kaise
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com