विज्ञापन

घर का फर्श हो जाता है आग की भट्टी की तरह गर्म? पोछा लगाते समय मिलाएं ये 1 चीज, फिर देखें कमाल

Farsh Ko Kaise Thanda Rakhe: गर्मियों में अगर नंगे पर फर्श पर पैर रखो तो हालत खराब हो जाती है. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जो आपके फ्लोर को ठंडा बनाने में आपकी मदद करेंगे.

घर का फर्श हो जाता है आग की भट्टी की तरह गर्म? पोछा लगाते समय मिलाएं ये 1 चीज, फिर देखें कमाल
गर्म फर्श को ठंडा रखने का तरीका । How to Keep Floor Cool

Floor Cooling Tips for Summer: गर्मियों के मौसम में गर्मी की मार हर तरफ से परेशान करती है. तेज धूप से गर्म दीवारें और छत जो घर को गर्म रखती हैं. इसके साथ ही फर्श भी गर्म रहता है. घर का जो हिस्सा खुला रहता है उस पर तो पैर रखना भी सजा जैसा लगता है. घर की छत और खुले हिस्से की फर्श तो गर्म भट्टी की तरह जलती है, नंगे पैर इस फर्श पर चलना नामुमकिन सा लगता है. 

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जो आपके घर के फर्श को ठंडा बनाए रखने में मदद करेगा. आपको पोछा लगाने से पहले बस कुछ बातों का ध्यान रखना है. 

पोछे के पानी में बर्फ मिलाना

जब आप नल के पानी से पोछा लगाते हैं तो नल का पानी भी गर्मियों में गर्म ही आता है और ऐसे में जब आप इस पानी से पोछा लगाते हैं तो फर्श तुरंत ही सूख जाती है और उमस बढ़ जाती है. अब आपको करना ये है कि पोछा लगाने वाले पानी में बर्फ के टुकड़े मिलाकर उसको ठंडा कर लें. ठंडा पानी फर्श की ऊपरी सतह की गर्मी को तुरंत सोख लेता है. जो फर्श को ठंडा रखता है. 

नमक 

पोछा लगाने वाले पानी में नमक मिलाएं. इसके पीछे वजह है कि पानी वाली नमक नॉर्मल पानी के कंपेरिजन में थोड़ा धीरे सूखता है. जब आप पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाते हैं तो ये फर्श को लंबे समय तक गीला रखता है और इससे फर्श का कूलिंग इफेक्ट बढ़ जाता है. 

पोछे का टाइम

लोगों के घरों में सुबह-सुबह ही झाड़ू-पोछा हो जाता है. जिस वजह से पूरे दिन फर्श गर्म रहती है. इसलिए आप दोपहर में 12-2 बजे के बीज पोछा लगाएं. इस वक्त धूप बहुत तेज होती है जो फर्श को गर्म करती है. इस समय पर पोछा लगाने से फर्श उतना गर्म नहीं होगा. 

पंखे की स्पीड 

अक्सर हम जब पोछा लगाते हैं तो पंखे की स्पीड को बढ़ा देते हैं. लेकिन यहीं हम गलती करते हैं. ऐसा करने से पानी जल्दी सूख जाता है. पोछा लगाते समय पंखे को बंद कर दें या फिर धीमा कर दें. ऐसा करने से फर्श को पानी फर्श को पानी की ठंडक को अंदर तक सोखने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें: AC नहीं तो क्या हुआ! कमरे को ठंडा रखने के लिए अपनाएं सस्ते और असरदार घरेलू नुस्खे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com