विज्ञापन

एसी में पहले फैन मोड चलाने से बच सकता है बिजली का बिल, बस आज से आजमाइए ये ट्र‍िक

अगर आप एसी ऑन करते ही सीधे कूल मोड चला देते हैं, तो अपनी ये आदत बदल लें. एक्सपर्ट्स का कहना है कि पहले कुछ मिनट फैन मोड चलाने से एसी पर कम दबाव पड़ता है, बिजली की बचत हो सकती है और मशीन भी लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करती है.

एसी में पहले फैन मोड चलाने से बच सकता है बिजली का बिल, बस आज से आजमाइए ये ट्र‍िक
एसी बंद करने से पहले 10 से 15 मिनट फैन मोड जरूर चलाएं.

AC Fan Mode: गर्मी में घर पहुंचते ही सबसे पहले एसी ऑन करना लगभग हर किसी की आदत होती है. ज्यादातर लोग एसी चालू करते ही उसे सीधे कूल मोड पर चला देते हैं ताकि कमरा जल्दी ठंडा हो जाए. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये तरीका हमेशा सही नहीं होता. अगर आप एसी को पहले 5 से 10 मिनट फैन मोड पर चलाते हैं, तो इससे कमरे की गर्म और बंद हवा पहले बाहर निकलती है. इसके बाद कूलिंग बेहतर होती है. इतना ही नहीं, इस छोटी सी आदत से एसी पर कम दबाव पड़ता है, बिजली की खपत कम हो सकती है और मशीन भी लंबे समय तक अच्छी तरह काम करती है.

पहले फैन मोड क्यों चलाना चाहिए (Why Use Fan Mode First)

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एसी ऑन करते ही सीधे कम तापमान पर कूल मोड चलाने से कंप्रेसर पर एकदम से ज्यादा दबाव पड़ता है. इससे मशीन को शुरुआत में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. अगर पहले कुछ मिनट फैन मोड चलाया जाए, तो कमरे की गर्म हवा बाहर निकलने लगती है और एसी को धीरे-धीरे काम शुरू करने का समय मिल जाता है. इससे कंप्रेसर पर अचानक लोड नहीं पड़ता और मशीन बेहतर तरीके से काम करती है.

नमी और बदबू से भी मिलेगा छुटकारा (Prevent Moisture and Bad Smell)

एसी जब कूलिंग करता है, तो उसके अंदर नमी जमा होने लगती है. अगर एसी बंद करने से पहले फैन मोड नहीं चलाया जाए, तो यही नमी बाद में फंगस और बदबू की वजह बन सकती है. इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि एसी बंद करने से पहले 10 से 15 मिनट फैन मोड जरूर चलाएं. इससे अंदर की नमी सूख जाती है और एसी से आने वाली हवा ज्यादा साफ और ताजा रहती है.

समय पर सर्विस भी है जरूरी (Regular AC Service)

सिर्फ सही तरीके से एसी चलाना ही काफी नहीं है. उसकी समय-समय पर सर्विस कराना भी बहुत जरूरी है. अगर फिल्टर और अंदर के हिस्सों में धूल जमा हो जाए, तो कूलिंग कम हो सकती है और बिजली की खपत बढ़ सकती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल में कम से कम एक या दो बार एसी की प्रोफेशनल सर्विस जरूर करानी चाहिए. अगर आप घर पर फिल्टर साफ करते हैं, तो हर दो से तीन हफ्ते में उसकी सफाई जरूर करें. इससे हवा का बहाव अच्छा बना रहता है और एसी लंबे समय तक बिना परेशानी के चलता है.

यह भी पढ़ें- आम के गूदे और दही से बना लें होममेड फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा, स्किन करेगी ग्लो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AC Fan Mode, AC Cooling Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com