How To Get Rid Of Odor In Laundry: अलमारी में रखे कपड़े जैसे ही आप पहनते हैं, आपको उनसे अजीब सी महक आना शुरू हो जाती है. अगर आप भी इस बदबू को दूर करने के लिए महंगे परफ्यूम या बार-बार कपड़े धोने से परेशान हो चुके हैं, तो ठहरिए! बिना धूप के भी आप अपने कपड़ों को ताज़ा और खुशबूदार बना सकते हैं. आइए जानते हैं वो जादुई तरीके जो इस समस्या को खत्म कर सकते हैं.

क्यों आती है कपड़ों से सीलन की बदबू? (Why do clothes smell damp)
असल में जब कपड़ों में थोड़ी भी नमी रह जाती है, तो वहां बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं. धूप न मिलने की वजह से ये नमी कपड़ों के रेशों में कैद हो जाती है, जो धीरे-धीरे सड़न जैसी बदबू पैदा करती है. अगर अलमारी में रखे कपड़ों से बदबू आ रही है, तो इसका मतलब है कि आपकी अलमारी के अंदर नमी (Moisture) जमा हो गई है.
कपड़ों की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये तरीके-
1. नेफ्थलीन बॉल्स-
अगर आपकी अलमारी से बदबू आ रही है, तो वहां कपड़ों के बीच में नेफ्थलीन बॉल्स रखें. इससे कपड़ों से सीलन की महक खत्म हो जाएगी.
2. कपूर-
अगर आपको इनकी महक पसंद नहीं है, तो आप एक छोटे से मलमल के कपड़े में कपूर बांधकर रख दें. इससे अलमारी में भी अच्छी महक आएगी और कपड़ों में भी.

Photo Credit: pexels
3. कॉफी पाउडर-
सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन कॉफी बीन्स या पाउडर को एक पोटली में बांधकर रखने से कपड़ों से भिनी-भिनी खुशबू आती रहती है.
ये गलतियां भूलकर भी न करें-
- गीले कपड़े- अक्सर हम थोड़े से नम कपड़ों को अलमारी में ठूंस देते हैं. यह सबसे बड़ी गलती है. इससे पूरी अलमारी के कपड़ों में बदबू फैल जाती है.
- बाल्टी न छोड़ें- कपड़े धुलने के बाद उन्हें तुरंत फैलाएं. बाल्टी में घंटों तक पड़े रहने वाले कपड़ों से बदबू निकलना नामुमकिन हो जाता है.
- कम डिटर्जेंट- कई बार हम सोचते हैं कि कम कपड़े हैं तो थोड़ा सा साबुन काफी है. लेकिन अच्छे डिटर्जेंट या एंटी-सेप्टिक लिक्विड की दो बूंदें जरूरी हैं.
ये भी पढ़ें- दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे कहां खाए जाते हैं? क्या आप जानते हैं इस लिस्ट में भारत का नंबर क्या है?
एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं