विज्ञापन

दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे कहां खाए जाते हैं? क्या आप जानते हैं इस लिस्ट में भारत का नंबर क्या है?

Egg Consumption By Country: अंडा एक ऐसा फूड आइटम है जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं वो कौन सा देश है जहां सबसे ज्यादा अंडा खाया जाता है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे कहां खाए जाते हैं? क्या आप जानते हैं इस लिस्ट में भारत का नंबर क्या है?
Egg Consumption: सबसे ज्यादा अंडे कहां खाए जाते हैं. (AI Generated Image)

Which Country Do People Eat Most Eggs: ब्रेकफास्ट का जब भी नाम आता है अंडे का नाम सबसे पहले लिया जाता है. क्योंकि इसे प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है और सबसे अच्छी बात ये कि इससे आसानी से कम समय में रेसिपीज बनाई जा सकती हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अंडा सबसे सस्ता और सेहतमंद 'सुपरफूड' बन गया है. जिम जाने वाले लड़के हों, स्कूल जाने वाले बच्चे या ऑफिस की जल्दी में रहने वाले अंडा हर किसी की पहली पसंद है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा अंडे किस देश के लोग खाते हैं?  और भारत इस मामले में किस नंबर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

​हाल ही में आई रैबोबैंक की 'ग्लोबल एग इंडस्ट्री आउटलुक 2025' रिपोर्ट ने कुछ चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं. आइए जानते हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जो अंडे खाने के मामले में सबको पीछे छोड़ चुके हैं.

​ये देश हैं 'एग लवर्स' की लिस्ट में टॉप पर-

​रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अंडे खाने की बात आए तो मैक्सिको (Mexico) और जापान (Japan) का कोई मुकाबला नहीं है. इन दोनों देशों के लोग अंडे खाने के इतने शौकीन हैं कि यहां हर व्यक्ति साल भर में औसतन 300 से ज्यादा अंडे खा जाता है.

​अगर हम इसे वजन के हिसाब से देखें, तो इन देशों में एक इंसान साल भर में लगभग 20 से 24 किलो अंडे खा जाते हैं. मैक्सिको में तो अंडे को ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक, हर मील का अहम हिस्सा माना जाता है. वहीं, जापान में अंडों की क्वालिटी और उनसे बनने वाली डिशेज पूरी दुनिया में मशहूर हैं.

​भारत किस नंबर पर आता है?

​अब बात करते हैं अपने देश भारत की. भारत भले ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अंडा उत्पादक (Producer) देश बन गया हो, लेकिन अंडे खाने के मामले में हम अभी भी ग्लोबल एवरेज से पीछे हैं.

2024-2025 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में प्रति व्यक्ति अंडों की खपत सालाना लगभग 106 अंडे है. हालांकि, पिछले कुछ सालों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है. साल 2014-15 में जहां एक भारतीय साल में सिर्फ 62 अंडे खाता था, वहीं अब यह संख्या 100 के पार पहुंच गई है. भारत के आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अंडों की खपत सबसे ज्यादा है.

Latest and Breaking News on NDTV

​क्यों बढ़ रही है अंडों की डिमांड?

  • सस्ता प्रोटीन- चिकन या मटन के मुकाबले अंडा प्रोटीन का सबसे किफायती जरिया है.
  • ​फिटनेस का क्रेज- जिम और वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए अंडा डाइट का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है.
  • उपलब्धता- गली-मोहल्ले की दुकान से लेकर बड़े सुपरमार्केट तक, अंडे हर जगह आसानी से मिल जाते हैं.

ये भी पढ़ें-  पंखे में जमा काली परत को अब घंटों रगड़ें नहीं, इस ट्रिक से एक ही बार में चमक जाएगा सीलिंग फैन

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top Egg Eating Countries 2025, Egg Consumption, Egg Production In India, Kis Desh Mein Sabse Jada Anda Khaya Jada Hai, Rabobank Global Egg Industry Outlook 2025, Protein Rich Food, Global Egg Market Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com