Samosa And Golgappe In English: भारत में समोसे और गोलगप्पे सिर्फ खाने की चीजें नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़े स्वाद हैं. बारिश का मौसम हो, दोस्तों की पार्टी हो या फिर शाम की हल्की भूख, इन दोनों का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन समोसे और गोलगप्पों को हम रोज खाते हैं, उन्हें अंग्रेजी में क्या कहा जाता है? सोशल मीडिया पर इन दिनों यही सवाल खूब वायरल हो रहा है और लोग इसके जवाब जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. कई लोग तो पहली बार इनके अंग्रेजी नाम सुनकर चौंक भी जाते हैं.
समोसे को अंग्रेजी में क्या कहते हैं
समोसा भारत का सबसे लोकप्रिय स्नैक माना जाता है. दिलचस्प बात ये है कि अंग्रेजी में भी इसे ज्यादातर 'Samosa' ही कहा जाता है. लेकिन इसका एक प्रॉपर इंग्लिश नाम भी है. आपको नहीं पता तो हम आपको बता देते हैं कि समोसे को इंग्लिश में Rissole कहते हैं ab by. आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब मसालेदार आलू से भरी हुई तली हुई पेस्ट्री होता है. विदेशों में भारतीय रेस्टोरेंट्स के मेन्यू में भी इसे Samosa नाम से ही लिखा जाता है.
गोलगप्पे का अंग्रेजी नाम क्या है
गोलगप्पे का नाम भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग है. कहीं इसे पानीपुरी कहा जाता है तो कहीं पुचका. अंग्रेजी में इसे आमतौर पर 'Water Balls' या 'Crispy Fried Balls Filled With Spicy Water,' कहा जाता है. हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर 'Pani Puri' नाम ज्यादा मशहूर है. कई विदेशी फूड ब्लॉगर भी इसे इसी नाम से पहचानते हैं.
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने समोसे और गोलगप्पे के अंग्रेजी नाम पूछने शुरू किए. कुछ लोगों ने मजेदार जवाब दिए तो कुछ ने सही जानकारी शेयर की. यही वजह है कि ये सवाल तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने कहा कि भारतीय खाने का असली स्वाद उसके नाम में ही छिपा होता है और अंग्रेजी नाम सुनकर मजा थोड़ा कम हो जाता है.
विदेशों में भी बढ़ रहा इंडियन स्नैक्स का क्रेज
पिछले कुछ सालों में भारतीय स्ट्रीट फूड का क्रेज विदेशों में तेजी से बढ़ा है. अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और दुबई जैसे देशों में अब समोसा और पानीपुरी आसानी से मिल जाते हैं. कई विदेशी लोग पहली बार इन स्नैक्स को ट्राय करने के बाद इनके स्वाद के फैन बन जाते हैं. खास बात ये है कि कई इंटरनेशनल फूड फेस्टिवल्स में भी भारतीय स्ट्रीट फूड को खास जगह दी जा रही है. सोशल मीडिया और फूड व्लॉग्स ने भी समोसे और गोलगप्पों को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं