विज्ञापन

हैदराबाद में 'हैदर', का क्या मतलब है? 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते जवाब

हैदराबाद का इतिहास कई सालों पुराना माना जाता है. इस सुंदर हैदराबाद शहर की स्थापना साल 1591 में मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने की थी.उस समय इसकी राजधानी गोलकुंडा हुआ करती थी. हालांकि बाद में इस हैदराबाद कर दिया गया.

हैदराबाद में 'हैदर', का क्या मतलब है? 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते जवाब
2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद हैदराबाद अब तेलंगाना की राजधानी है.

Hyderabad Mein Hyder kya matlab Hai: हैदराबाद का नाम तो आप लोगों ने जरूर सुना होगा. ये भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है. ये शहर अपनी विरासत, चारमीनार, बिरयानी और आईटी उद्योग के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. हालांकि क्या आपको पता है, हैदराबाद का मतलब क्या है? हैदराबाद शब्द में 'हैदर' (Hyder Ka Matlab) का अर्थ क्या है? 'हैदर' शब्द सिर्फ एक शब्द नहीं. इसका मतलब शौर्य और गौरव की पहचान है.  'हैदराबाद' नाम दो शब्दों से मिलकर बना है, पहला 'हैदर' और 'आबाद'.  पुराने समय में हैदर नाम का खूब इस्तेमाल किया जाता था. अक्सर बहादुरी व्यक्तियों को ये नाम दिया जाता था. दरअसल 'हैदर' का अर्थ होता है शेर या 'बहादुर व्यक्ति'.

अधिकतर लोगों को 'आबाद' का अर्थ तो पता ही है. आबादी का मतलब 'बसा हुआ' या 'समृद्ध शहर'. जहां पर खूब सारे लोग रहते हों. इस तरह से 'हैदराबाद; का पूरा अर्थ होता है, 'बहादुरों का शहर' या 'शेर वीरों का शहर'. 

हैदराबाद का इतिहास

हैदराबाद का इतिहास करीब 400 साल पुराना मान जाता है. इतिहास के अनुसार हैदराबाद शहर की स्थापना सन् 1591 में मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने की थी. इसकी राजधानी गोलकुंडा थी. 1687 में मुगल सम्राट औरंगजेब ने एक लंबी घेराबंदी के बाद गोलकुंडा को जीत लिया और हैदराबाद को मुगल साम्राज्य का हिस्सा बना लिया.  1769 में हैदराबाद इसकी राजधानी बनाया गया.  साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ, उस समय हैदराबाद पर निज़ाम मीर उस्मान अली खान का राज था, उन्होंने स्वतंत्र रहने का फैसला किया था. हालांकि ऑपरेशन पोलो के बाद  ये भारत में विलय हो गया है. 

1956 में इसे आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाया गया. 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद हैदराबाद अब तेलंगाना की राजधानी है.

ये भी पढ़ें- Do You Know: किस शहर को City of Temples कहा जाता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyderabad Mein Haider Ka Matlab, Hyderabad History, Hyderabad Haider, Hyderabad Ka Matlab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com