विज्ञापन

Do You Know: किस शहर को City of Temples कहा जाता है?

City of Temples: भारत में कई विशाल मंदिर हैं, जो अपनी भव्‍यता के कारण जाने जाते हैं. इसके अलावा करोड़ों छोटे मंदिर हैं, जो हर छोटे-बड़े शहरों में फैले हुए हैं. लेकिन एक शहर ऐसा है जिसे सिटी ऑफ टेंपल्‍स-City of Temples यानी मंदिरों का शहर कहा जाता है.

Do You Know: किस शहर को City of Temples कहा जाता है?

City of Temples: भारत में कई विशाल मंदिर हैं, जो अपनी भव्‍यता के कारण जाने जाते हैं. इसके अलावा करोड़ों छोटे मंदिर हैं, जो हर छोटे-बड़े शहरों में फैले हुए हैं. लेकिन एक शहर ऐसा है जिसे सिटी ऑफ टेंपल्‍स-City of Temples यानी मंदिरों का शहर कहा जाता है. ये जगह कहां और कैसे पड़ा इसका नाम, जानें. 

कहां है City of Temples 

City of Temples यानी मंदिरों का शहर है भुवनेश्वर, जो ओडिशा की राजधानी है. यहां विशाल संख्‍या में स्थित मंदिरों के कारण इसे मंदिरों का शहर कहा जाता है.  

क्यों कहा जाता है भुवनेश्वर को City of Temples 

भुवनेश्वर शहर में सैकड़ों प्राचीन मंदिर हैं. इस एक शहर में 500 से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिर हैं. इनमें से कई मंदिर 6वीं से 13वीं शताब्दी के बीच बने हुए हैं. ज्‍यादातर मंदिर कलिंग शैली की वास्तुकला के शानदार उदाहरण हैं. 

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

भुवनेश्वर के कुछ प्रसिद्ध मंदिर है- लिंगराज मंदिर, मुक्तेश्वर मंदिर, राजारानी मंदिर आदि. इन्‍हें देखने व दर्शन करने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं. 

मंदिरों के लिए ये शहर भी फेमस हैं 

भुवनेश्वर के अलावा भारत में कुछ और शहर भी मंदिरों के कारण प्रसिद्ध हैं. इनमें से एक है वाराणसी या बनारस. इसे भी कई बार City of Temples कहा जाता है. 

इसके अलावा तमिलनाडु में स्थित कांचीपुरम को City of Thousand Temples कहा जाता है. 

हालांकि जब आप जनरल नॉलेज (GK) और प्रतियोगी परीक्षाओं की बात करते हैं तो यहां सबसे सटीक उत्‍तर माना गया है भुवनेश्वर. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
City Of Temples, City Of Temples In India, City Of Temples Kahan Hai, Do You Know Facts, Do You Know Facts In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com