विज्ञापन

बुलेटप्रूफ जैकेट कितने की आती है, क्या इसे आम आदमी भी खरीद सकता है?

Bulletproof Jacket : यूपी के कई नेताओं को करीब 10 लाख रुपये की बुलेटप्रूफ जैकेट मिलने की खबर के बाद सवाल उठता है कि आखिर ऐसी जैकेट की कीमत कितनी होती है. क्या हर बुलेटप्रूफ जैकेट इतनी महंगी होती है और क्या कोई आम व्यक्ति भी इसे खरीद सकता है?

बुलेटप्रूफ जैकेट कितने की आती है, क्या इसे आम आदमी भी खरीद सकता है?
बुलेटप्रूफ जैकेट कितने की आती है

Bulletproof Jacket : उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को खास सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट दिए जाने की खबर ने एक अलग सवाल खड़ा कर दिया है. आखिर एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत कितनी होती है और क्या ये जैकेट किसी आम आदमी के लिए भी उपलब्ध होती हैं? नेताओं को मिलने वाली जैकेट की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन क्या हर बुलेटप्रूफ जैकेट इतनी ही महंगी होती है? और क्या ऐसी जैकेट सिर्फ वीआईपी और सुरक्षाबलों के लिए होती हैं या कोई आम व्यक्ति भी इन्हें खरीद सकता है? आइए जानते हैं इन सवालों के जवाब. 

कितने रुपये की आती है बुलेटप्रूफ जैकेट?

बुलेटप्रूफ या बुलेट-रेजिस्टेंट जैकेट की कोई एक तय कीमत नहीं होती. सामान्य सुरक्षा जरूरतों के लिए बनी जैकेट की कीमत कुछ हजार रुपये से शुरू होकर लाखों रुपये तक जा सकती है. हर बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत एक जैसी नहीं होती. सरकार की ओर से पहले दी गई जानकारी में कुछ बुलेट-रेजिस्टेंट जैकेट की कीमत 70 से 80 हजार रुपये के आसपास बताई गई थी.

हालांकि, जैकेट की सुरक्षा क्षमता और उसके इस्तेमाल के हिसाब से इसकी कीमत इससे काफी ज्यादा भी हो सकती है. वहीं, हाल की रिपोर्ट्स में उत्तर प्रदेश के कई नेताओं को दी जा रही खास सुरक्षा जैकेट की कीमत करीब कुछ लाख बताई जा रही है. दोनों कीमतों में इतना अंतर इसलिए है, क्योंकि हर जैकेट की सुरक्षा क्षमता एक जैसी नहीं होती.

हाई क्वालिटी बुलेटप्रूफ जैकेट बनाने वाली कंपनी US Armor Corporation की वेबसाइट पर एक बुलेटप्रूफ वेस्ट की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये तक बताई गई है. जो महंगी बुलेटप्रूफ वेस्ट होती हैं, उनकी सेफ्टी सबसे ज्यादा होती है. आम और सस्ती बुलेटप्रूफ ज्यादा कैलिबर की गोलियों को नहीं रोक पाती हैं. 

क्या आम आदमी भी खरीद सकता है?

मौजूदा कानूनी प्रावधानों में ऐसा कोई स्पष्ट नियम नजर नहीं आता, जो आम नागरिक को बुलेटप्रूफ या बुलेट-रेजिस्टेंट जैकेट खरीदने से रोकता हो. यानि बुलेटप्रूफ जैकट को हथियार की तरह नहीं देखा जाता, जिसके लिए सामान्य तौर पर आर्म्स लाइसेंस की जरूरत पड़ती हो. हालांकि, खरीदते समय इसकी सुरक्षा रेटिंग और गुणवत्ता की जांच करना जरूरी है. हालांकि, आम लोगों के लिए इन जैकेट्स की उपलब्धता और खरीद को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती. वैसे भी ये एक ऐसा प्रोडक्ट है, जिसकी जरूरत किसी आम आदमी को शायद ही पड़े.

गोली लगने पर जैकेट कैसे बचाती है?

बुलेटप्रूफ जैकेट खास तरह के मजबूत फाइबर और कई सुरक्षा परतों से बनाई जाती है. तेज स्पीड से आ रही गोली को एक के बाद एक कई परतें भेदनी पड़ती है. इस प्रक्रिया में बुलेट की स्पीड कम हो जाती है, जिससे गोली के जैकेट को भेदकर शरीर तक पहुंचने की संभावना कम हो जाती है. भारत में बुलेट-रेजिस्टेंट जैकेट के लिए कुछ मानक भी मौजूद हैं, जिसमें इनकी सुरक्षा और परीक्षण से जुड़ी शर्तें तय की गई हैं. हालांकि गोली का झटका महसूस होता है और हल्की चोट आ सकती है. 

हर बुलेटप्रूफ जैकेट हर गोली को नहीं रोक सकती

यह समझना भी जरूरी है कि बुलेटप्रूफ नाम होने के बावजूद कोई भी जैकेट हर तरह की गोली से पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं देती. जैकेट किस स्तर की सुरक्षा दे सकती है, यह उसकी डिजाइन और सुरक्षा रेटिंग पर निर्भर करता है. यही वजह है कि नेताओं और सुरक्षाबलों के लिए इस्तेमाल होने वाली खास जैकेट की कीमत सामान्य मॉडल से काफी ज्यादा हो सकती है.

ये भी पढ़ें - पटना के गर्दनीबाग का नाम कैसे पड़ा? जहां BPSC के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं बिहार के छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulletproof Jacket, Bulletproof Jacket Price, Bulletproof Jacket Security, UP Leaders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com