UPSSSC Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के 1828 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू की दी गई है. इस भर्ती के लिए आयोग ने एक जरूरी शर्त रखी है, वह यह कि इस भर्ती के लिए केवल वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो पीईटी 2023 यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए हैं और जिनके पास आयोग द्वारा जारी किया गया स्कोरकार्ड हो. यूपीएसएसएससी सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च है.
MPESB Group 3, Group 4 Result: एमपीईएसबी ग्रुप 3, ग्रुप 4 रिजल्ट घोषित, 3047 पद पर होनी हैं भर्तियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के बीत जाने के बाद आयोग उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका भी देगा. आवेदन शुल्क जमा करने और आवेदन फॉर्म में हुई गलती को सुधारने के लिए उम्मीदवारों को 18 मार्च 2024 तक मौका मिलेगा.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
UPSSSC Recruitment 2024: पदों की संख्या
यूपीएसएसएससी सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के कुल 1828 पदों को भरेगा. इसमें सहायक लेखाकार (सामान्य) के 668 पद, ऑडिटर के 209 पद, असिस्टेंट अकाउंटेंट का एक पद और सहायक लेखाकार (स्पेशल) के 950 पद शामिल हैं.
UPSC ने निकाली 120 पद पर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा चयन, आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपये
UPSSSC Recruitment 2024: कैसे होगा चयन
सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2023) के स्कोर के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
UPSSSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
यूपीएसएसएससी भर्ती 2024 के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 50 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.
AAI Recruitment 2024: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 490 पदों पर निकाली भर्ती, गेट 2024 परीक्षा जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं