विज्ञापन

ग्रेजुएट युवाओं के लिए अफसर बनने का मौका, UPSC ने कई पदों पर निकाली सीधी भर्ती

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी की तरफ से भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, नोटिफिकेशन में योग्यता और बाकी चीजों की भी जानकारी दी गई है.

ग्रेजुएट युवाओं के लिए अफसर बनने का मौका, UPSC ने कई पदों पर निकाली सीधी भर्ती
UPSC ने निकाली कई पदों पर भर्ती

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारत सरकार में कई पदों पर सीधी भर्ती के लिए सीधे आवेदन मांगे हैं. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत EPFO में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 22 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 11 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. APFC पदों के लिए भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. 

किस वर्ग के लिए कितने पद?

  • अनारक्षित (General): 29 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 18 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 15 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 10 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 8 पद
  • कुल पदों में से 3 सीटें दिव्यांग उम्मीदवारों (PwBD) के लिए आरक्षित हैं

कितनी मिलेगी सैलरी?

नोटिफिकेश में बताया गया है कि ये पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पे लेवल 10 के तहत हैं. इसी हिसाब से इन्हें सैलरी और भत्ते दिए जाएंगे. ये एक स्थायी पद है और इसे सेंट्रल बोर्ड ग्रुप 'ए' (नॉन-मिनिस्टीरियल) कैटेगरी में रखा गया है. 

योग्यता क्या होनी चाहिए?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. कंपनी लॉ, लेबर लॉ या लोक प्रशासन में डिप्लोमा रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी.

किसके लिए कितनी है आयुसीमा?

  • जनरल कैटेगरी के लिए अधिकतम 35 साल
  • ओबीसी के लिए 38 साल
  • एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 साल
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों (PwBD) के लिए 10 साल तक की छूट का प्रावधान है. 

सिलेक्शन का क्या है प्रोसेस?

उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट करने के लिए UPSC की तरफ से एक पेन-एंड-पेपर बेस्ड टेस्ट लिया जाएगा. इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू में बैठने का मौका मिलेगा. लिखित परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) सवाल पूछे जाएंगे. इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी. रिक्रूटमेंट टेस्ट 300 अंकों का और इंटरव्यू 100 अंकों का होगा.

ये भी पढ़ें - पहली बार चर्चा में नहीं आईं दुर्गाशक्ति नागपाल, ऐसा रहा इस तेज तर्रार महिला IAS का सफर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Recruitment 2026, Upsc Jobs, UPSC Direct Recruitment 2026, Govt Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com