UPSC 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के साथ भारतीय वन सेवा भर्ती का भी डिटेल नोटिफिकेशन जारी किया है. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी आईएपएस प्रीलिम्स एप्लीकेशन फॉर्म 2023 के साथ नोटिस उपलब्ध है. इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से आईएफएस प्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 21 फरवरी 2023 तक भरे जा सकते हैं. बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से आईएफएस अधिकारी के कुल 150 रिक्त पदों को भरा जाएगा.
UPSC 2023: नोटिफिकेशन यहां देखें
UPSC IFS 2023: इस लिंक से अप्लाई करें
योग्यता जानिए
आईएफएस के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से एनिमल हसबैंडरी एंड वेटेरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टेटिक्स और जूलॉजी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए या फिर एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
NEET PG 2023 एडिट विंडो आज हो जाएगी बंद, फटाफट आवेदन में कर लें सुधार
उम्र कितनी हो
एक उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2023 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए, अर्थात उसका जन्म 2 अगस्त, 1991 से पहले और 1 अगस्त, 2002 के बाद का नहीं होना चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को दस साल की छूट मिलेगी.
UPSC IFS 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरूः 1 फरवरी 2023 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथिः 21 फरवरी 2023 तक
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो की तिथिः 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक
परीक्षा की तारीखः 28 मई 2023 को
Indian Post: भारतीय डाक विभाग में 40 हजार रिक्तियां, 10वीं पास के लिए बंपर सरकारी नौकरी
UPSC IFS 2023: ऐसे करें आवेदन
1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2. अब पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करें.
3. क्रेडेंशियल्स के साथ वेबसाइट पर लॉग इन करें.
4. सभी प्रासंगिक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें.
5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
7. आवेदन पत्र जमा करें, पीडीएफ के रूप में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट भी लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं