विज्ञापन

कैसे बन सकते हैं फॉरेस्‍ट ऑफिसर, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

Kaise ban sakte hain forest officer: जिन छात्रों को प्रकृति, जंगल और वन्यजीवों से लगाव हो और पर्यावरण से जुड़े काम करना चाहते हों, वे फॉरेस्‍ट ऑफिसर का करियर विकल्‍प चुन सकते हैं.

कैसे बन सकते हैं फॉरेस्‍ट ऑफिसर, क्‍या करनी होती है पढ़ाई

Kaise ban sakte hain forest officer: जिन छात्रों को प्रकृति, जंगल और वन्यजीवों से लगाव हो और पर्यावरण से जुड़े काम करना चाहते हों, वे फॉरेस्‍ट ऑफिसर का करियर विकल्‍प चुन सकते हैं. फॉरेस्‍ट ऑफिसर का काम होता है जंगलों की सुरक्षा करना, वन्यजीवों की देखभाल करना और अवैध कटाई या शिकार को रोकना. कैसे बन सकते हैं फॉरेस्‍ट ऑफिसर और क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कौन सा एग्‍जाम देना होता है, जानें हर बात. 

कैसे बन सकते हैं फॉरेस्‍ट ऑफिसर

फॉरेस्‍ट ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी होता है. ग्रेजुएशन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए. ग्रेजुएशन में इनमें से कोई एक या दो विषय होने चाहिए- Agriculture, Forestry, Botany, Zoology, Physics, Chemistry, Mathematics, Geology, Veterinary Science, Engineering. 

कॉलेज में प्रोफेसर कैसे बनते हैं, कौन सा एग्‍जाम देना होता है

Indian Forest Service (IFS) परीक्षा

फॉरेस्‍ट सर्विस में जाने के लिए UPSC की Indian Forest Service (IFS) परीक्षा देनी होती है. उम्मीदवार की उम्र सामान्य वर्ग के लिए 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलती है. परीक्षा तीन चरणों में होती है- 

प्रीलिम्स परीक्षा- यह UPSC Civil Services Preliminary Exam के साथ होती है. इसमें दो पेपर होते हैं. 

मेन्स परीक्षा- प्रीलिम्स पास करने के बाद उम्मीदवार IFS मेन्स परीक्षा में शामिल होते हैं. इसमें विषय आधारित पेपर और इंग्लिश पेपर होता है. 

इंटरव्यू- मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाता है, जिसमें उनकी पर्सनेलिटी, निर्णय क्षमता और सामान्य ज्ञान को परखा जाता है.

भारत सरकार के इस पोर्टल पर मिल रही Work From Home Jobs 

कहां होती है ट्रेनिंग

चयन होने के बाद उम्मीदवारों को देहरादून स्थित Indira Gandhi National Forest Academy में ट्रेनिंग दी जाती है. यहां उन्हें जंगल प्रबंधन, वन्यजीव संरक्षण और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी दी जाती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com