- आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है.
- आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर से बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दी गई है.
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर है.
UP 69,000 Teacher Vacancy: उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षकों (UP Assistant teacher) के 69 हजार पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर से बढ़ाकर 22 दिसंबर कर दी गई है. उम्मीदवार अब सहायक शिक्षकों (UP Assistant Teacher Recruitment) के पदों पर 22 दिसंबर शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर है. जबकि उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र का प्रिंट ऑउट 24 दिसंबर 2018 तक ले सकते हैं. उम्मीदवारों की भर्ती उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय प्राथमिक विघालयों में की जाएगी. उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. यूपीटीईटी (UPTET) प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पास होने वाले सभी उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
UP Assistant teacher के लिए ऐसे करें अप्लाई
स्टेप 1: सहायक शिक्षकों के पदों पर आवेदन करने के ऑफिशियल वेबसाइट http://atrexam.upsdc.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए ''आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) करें'' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना आवेदन पत्र भरकर जमा करें.
-
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया

स्टेप 4: अब अपना भरा हुआ रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) विवरण प्रिंट करें.


स्टेप 6: अब अपना भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें.

6 जनवरी को होगी परीक्षा
सहायक शिक्षकों के 69 हजार पदों पर लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा 6 जनवरी 2019 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा छह जनवरी को सुबह 11 से 1.30 बजे तक होगी. वहीं 8 जनवरी को वेबसाइट पर आंसर-की जारी होगी. लिखित परीक्षा का रिजल्ट 22 जनवरी को जारी होने की संभावना है.
अन्य खबरें
UPTET Revised Result: संशोधित रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
UP Teacher 69,000 Vacancy 2018: अगर फॉर्म भरने में आ रही है दिक्कत, तो इन तरीकों को अपनाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं