उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए निकाली गई असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है उनके लिए यह राहत की खबर है. वो जल्द से जल्द य फॉर्म भरकर अपने असिस्टेंट टीचर बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए नई आखिरी तारीख 4 नवंबर 2026 तक है. अब आप इस तारीख तक अपना फॉर्म भर सकते हैं. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो 7 नवंबर 2026 तक सुधार भी कर सकते हैं.
कब है एग्जाम?
फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है लेकिन परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लिखित परीक्षा तय शेड्यूल के अनुसार 3 और 4 दिसंबर 2026 को ही आयोजित की जाएगी. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से कुल 12405 पदों पर ये भर्ती निकाली गई है.
योग्यता नियमों में क्या बदलाव हुआ है?
हाईकोर्ट के आदेश और राज्य सरकार के निर्देशों के बाद आयोग ने पात्रता के नियमों में छूट देते हुए दो नए शैक्षणिक कोर्स/डिग्रियों को भी इस भर्ती के लिए मान्य कर दिया है. स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा: Rehabilitation Council of India (RCI) से मान्यता प्राप्त Diploma in Education (Special Education) वाले उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा B.El.Ed.(बी.एल.एड) 4 साल की Bachelor of Elementary Education डिग्री पूरा कर चुके अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए योग्य मान लिए गए हैं.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in या apply.upessc.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं. अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से बचने के लिए 4 नवंबर से पहले ही अपना फॉर्म भर लें.
यह भी पढ़ें | डॉक्टर बनने का आखिरी मौका, 2 हजार MBBS सीटों को भरने के लिए स्पेशल काउंसलिंग का ऐलान
यह भी पढ़ें | UP PET परीक्षा में सैनेटरी पैड लगाकर नकल करने पहुंचा अभ्यर्थी, अंदर मिला डिवाइस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं