विज्ञापन

UPTET के लिए 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान

UPTET 2026 Notification: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें परीक्षा की तारीखों के अलावा बाकी तमाम जानकारी दी गई है.

UPTET के लिए 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान
UPTET का नोटिफिकेशन जारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से UPTET 2026-27 के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया गया है. ये उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राइमरी लेवल (कक्षा 1 से 5) और अपर प्राइमरी/जूनियर लेवल (कक्षा 6 से 8) के लिए होती है. नोटिफिकेशन में बताया गया है कि आवेदन 24 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं. 

परीक्षा की तारीख 

शॉर्ट नोटिफिकेशन में बताया गया है कि यूपी टीईटी परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित होगी. 24 नवंबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं और ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 दिसंबर है. इसके बाद 27 दिसंबर 2026 तक फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा. पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद ही वो राज्य में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों में हिस्सा ले सकते हैं. 

आवेदन के लिए OTR जरूरी 

यूपी टीईटी में आवेदन के लिए UPESSC पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा होना चाहिए. बिना इसके फॉर्म नहीं भरा जा सकता है. वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आप अपना ओटीआर पूरा कर सकते हैं. अगर पहले से आपने ओटीआर किया है तो दोबारा इसकी जरूरत नहीं होगी. 

परीक्षा का पैटर्न

ये परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर होती है. हर पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होते हैं, जिनके लिए कुल 150 नंबर मिलते हैं. यानी हर सवाल का एक नंबर है. परीक्षा 150 मिनट यानी ढाई घंटे की होती है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPTET 2026, Uptet Date, UP TET Notification, UPTET 2026 Notification
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com