विज्ञापन

UPTET के बाद अब सुपर TET की तैयारी, जानें कैसे बन सकते हैं प्राइमरी और जूनियर टीचर

UP Super TET Notification: यूपी टीईटी में 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने क्वालिफाई किया है, ये सभी अब सुपर टेट नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं. यूपी में 60 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान पहले ही किया जा चुका है.

UPTET के बाद अब सुपर TET की तैयारी, जानें कैसे बन सकते हैं प्राइमरी और जूनियर टीचर
Super TET नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी

पिछले करीब 6 सालों से यूपी के लाखों अभ्यर्थी टीचर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं. यूपी में प्राइमरी और जूनियर टीचर्स के लिए सुपर TET कराया जाता है, जिसे आखिरी बार 2019 में आयोजित किया गया था. अब उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा चुनावों से पहले इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है, खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी 60 हजार भर्तियों का ऐलान कर चुके हैं. कुछ दिन पहले ही यूपी टीईटी का रिजल्ट जारी हुआ है, जिसमें करीब 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने क्वालिफाई किया है, ऐसे में ये सभी अब शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कि यूपी टीईटी के बाद होने वाला सुपर TET क्या होता है और इसका पैटर्न क्या होता है. 

क्या है सुपर टेट?

उत्तर प्रदेश में सहायक अध्यापकों के लिए जो भर्ती निकाली जाती है, उसके लिए आयोजित होने वाले एग्जाम को ही सुपर टेट कहा जाता है. ये यूपी टीईटी की तरह कोई पात्रता परीक्षा नहीं है, इसे पास करने वालों की सीधी नौकरी लग जाती है. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों को प्राइमरी और जूनियर स्कूलों में टीचर बनने का मौका मिलता है. इसमें प्राइमरी सुपर टेट और जूनियर सुपर टेट परीक्षा होती है.  

आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

प्राइमरी टीचर्स के लिए (1-5)

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार के 12वीं में कम से कम 50 फीसदी अंक होने जरूरी हैं. 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास दो साल का डिप्लोमा इन एलमेंट्री एजुकेशन यानी D.El.Ed या बीटीसी पास होना चाहिए. 
  • उम्मीदवार को CTET पेपर-1 या फिर UPTET पास होना जरूरी है. 
  • इस स्तर की भर्ती से B.Ed वाले उम्मीदवारों को बाहर रखा गया है. 

जूनियर टीचर्स के लिए (6-8)

  • जूनियर सुपर टेट देने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी जरूरी है. 
  • ग्रेजुएशन के अलावा दो साल का D.El.Ed भी होना चाहिए. 
  • जिन लोगों ने ग्रेजुएशन में 50% अंकों के साथ B.Ed किया है, वो भी आवेदन कर सकते हैं. 
  • उम्मीदवारों को CTET पेपर-2 या फिर यूपी टीईटी पेपर-2 क्वालिफाई होना जरूरी है. 

क्या होता है एग्जाम पैटर्न?

सुपर टेट में पहले 150 नंबर का एग्जाम होता था, हालांकि इस बार कुछ बदलाव हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि नए पैटर्न में 120 नंबर की परीक्षा हो सकती है और हर सवाल तीन नंबर का हो सकता है. साथ ही इस एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. साल 2019 में हुए सुपर टेट में न्यूनतम पासिंग मार्क्स 45% थे, लेकिन अब कट-ऑफ काफी ज्यादा हो सकती है. भर्ती नोटिफिकेशन निकलने के बाद एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी किया जाएगा. 

सब्जेक्ट्स की बात करें तो लैंग्वेज, गणित, EVS, करेंट अफेयर्स, रीजनिंग और कंप्यूटर जैसी चीजों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. हालांकि अब तक इनके जितने नंबर होते थे, उन्हें कम किया जा सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने सुपर टेट नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - IIT रिजेक्शन के बाद भी नहीं मानी हार, Google-Walmart जैसी कंपनियों में लिया करोड़ों का पैकेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP TET, Super TET, Teacher Eligibility Test, UP Teachers Recruitment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com