Agniveer Rally Bihar : बिहार के दानापुर में अग्निवीर भर्ती रैली 22 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगी. इस भर्ती में कुल 11,042 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. ऐसे में सेना भर्ती कार्यालय (RO HQ) दानापुर और जिला प्रशासन ने भर्ती को सुरक्षित और ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस भर्ती के माध्यम से किन पदों पर भर्तियां की जाएंगी, शेड्यूल क्या है और भर्ती में शामिल होने के लिए आपको किन बातों का खास ध्यान रखना है.
किन पदों पर होगी भर्तीभर्ती रैली के दौरान सबसे अधिक कैंडिडेट्स अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), टेक्निकल और ट्रेड्समैन श्रेणी में शामिल होंगे. 22 से 30 सितंबर तक इन पदों के लिए PET (Physical Efficiency Test) और अन्य प्रोसेस आयोजित की जाएंगी. इसके बाद 01 से 04 अक्टूबर तक अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT) पदों के लिए भर्ती होगी. बता दें करीब 3,500 अभ्यर्थी क्लर्क भर्ती में हिस्सा लेंगे.
सड़क पर होगी दौड़इस बार कैंडिडेट्स की1.6 किलोमीटर दौड़ सड़क पर कराई जाएगी. ऐसे में सेना ने उम्मीदवारों को आरामदायक और अच्छी क्वालिटी वाले रनिंग शूज पहनकर आने की सलाह दी है. दौड़ के अलावा बीम, 9 फीट गड्ढा कूद और जिग-जैग बैलेंसिंग टेस्ट भी इस भर्ती का हिस्सा होंगे.
क्या लेकर जाना होगा?कैंडिडेट्स को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड के साथ सभी ओरिजनल सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुंचना होगा. डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के बाद ही उन्हें आगे की प्रोसेस में शामिल किया जाएगा.
बता दें कि किसी भी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की कमी होने पर अभ्यर्थी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए सारे डॉक्यूमेंट्स पहले से चेक कर लें.
भोजन का भी है इंतजामभर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं की सुविधा के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है.
बिचौलियों से रहें सावधानसेना ने उम्मीदवारों को दलालों और बिचौलियों से सतर्क रहने की भी सलाह दी है. अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर होगी. केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें.
भर्ती का शेड्यूल- 22 से 25 सितंबर: अग्निवीर GD
- 26 से 29 सितंबर: अग्निवीर टेक्निकल और स्टोर कीपर टेक्निकल
- 30 सितंबर: अग्निवीर ट्रेड्समैन
- 1 से 4 अक्टूबर: अग्निवीर क्लर्क भर्ती
- 6 अक्टूबर: अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस भर्ती
- 5 अक्टूबर: रिजर्व डे
यह भी पढ़ें- NEET PG Answer Key 2026 कब आएगी? 2.65 लाख उम्मीदवारों को NBEMS के अपडेट का इंतजार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं