विज्ञापन

यूपी में 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, प्राइमरी में 12000 से ज्यादा पद, पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें

उत्तर प्रदेश में 14,115 शिक्षक पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी हो गया है. TGT और PGT दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन सितंबर से शुरू होंगे. अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले OTR पूरा करना होगा.

यूपी में 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, प्राइमरी में 12000 से ज्यादा पद, पूरा नोटिफिकेशन पढ़ें
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है. इ

Jobs 2026 : उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग में कुल 15,012 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग ने सहायक अध्यापक और प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के पदों के लिए विज्ञापन जारी कर दिए हैं. 

इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक शहरी (URBAN) के 11,508 पद शामिल हैं. इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 पदों पर भी भर्ती होगी. 

16 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक, सहायक अध्यापक सम्बद्ध प्राइमरी और सहायक अध्यापक शहरी पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2026 जारी किया गया है. विज्ञापन 15 सितंबर को जारी हुआ है, जबकि ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी.
अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है. 

Latest and Breaking News on NDTV
PGT के 2,607 पदों पर भी भर्ती

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 पदों के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 जारी किया गया है. इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी. 

PGT भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 21 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. PGT पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV
OTR के बाद ही कर सकेंगे आवेदन 

आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) व्यवस्था लागू की है. अभ्यर्थियों को संबंधित पद के लिए आवेदन करने से पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

आयोग अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें. भर्ती से जुड़ी अर्हता, पात्रता और आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com