UPPRPB Recruitment 2022: पुलिस में भर्ती की राह देखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी. उत्तर प्रदेश में कांस्टेबल के 534 पदों पर भर्ती होने वाली है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती (UP Police Bharti) और पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हाल ही में कांस्टेबल के 534 पदों को भरने के लिए एक नौकरी अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती अधिसूचना के मुताबिक राज्य में कांस्टेबल के 534 पदों को खेल कोटा के तहत भरा जाएगा. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 अक्टूबर 2022 तक भरे जा सकते हैं.
UPPRPB Recruitment 2022: नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें
रिक्तियों का विवरण
यूपी में कांस्टेबल के कुल 534 पदों पर भर्तियां की जानी है. इसमे से कांस्टेबल (पुरुष) पद पर 335 भर्तियां और कांस्टेबल (महिला) के 199 पदों पर भर्तियां होनी हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शैक्षणिक योग्यता
यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की हो.
चयन प्रक्रिया
कांस्टेबल के इन पदों पर केवल खिलाड़ियों की खेल विषयक दक्षता और प्रमाणपत्रों के मूल्यांकन के आधार पर ही चयन किया जाएगा. योग्यता के रूप में उम्मीदवारों को निम्न खेल में से किसी एक खेल में भाग लेने का प्रमाण पत्र देना होगा-
-नेशनल खेल
-नेशनल चैंपियनशिप (जूनियर/सीनियर)
-फेडरेशन कप नेशनल (जूनियर/सीनियर)
-अखिल भारतीय अंतर राज्यीय चैंपियनशिप (सीनियर)
-अखिल भारतीय अंत विश्वविद्यालय टूर्नामेंट
-विश्व स्कूल खेल (अंडर-19)
-राष्ट्रीय विद्यालय खेल (अंडर-19)
-अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता
आयु सीमा
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और पदोन्नति बोर्ड भर्ती अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभ तिथि: 1 अक्टूबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2022
IBPS क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका देखे लें
वायुसेना की पहली महिला सुखोई -30 बेड़े की प्रमुख ने कहा,'अपनी क्षमता साबित करने के लिए तैयार हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं