विज्ञापन

यूपी सिपाही भर्ती में टैटू वाले उम्मीदवारों का क्या होगा? मेडिकल से पहले जान लीजिए नियम

UP Police Constable Tattoo Rules: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का आखिरी पड़ाव अभी बाकी है. सफल उम्मीदवारों को अब मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा, इसमें एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है.

यूपी सिपाही भर्ती में टैटू वाले उम्मीदवारों का क्या होगा? मेडिकल से पहले जान लीजिए नियम
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में टैटू के नियम

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेडिकल टेस्ट की बारी है. करीब 32 हजार से ज्यादा पदों पर निकली इस भर्ती में पास हुए उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और तभी नौकरी पक्की समझी जाएगी. यानी भले ही आपने सभी परीक्षाओं को पास कर लिया हो, लेकिन मेडिकल में एक छोटी सी गलती भी आपको बाहर का रास्ता दिखा सकती है. ऐसे में सबसे ज्यादा कंफ्यूजन लोगों को शरीर पर बने टैटू को लेकर होती है. आज हम आपको बताएंगे कि जिन उम्मीदवारों ने हाथ या फिर शरीर में कहीं टैटू बनाया है, उनका मेडिकल टेस्ट में क्या होगा. 

क्या है यूपी पुलिस भर्ती का नियम?

यूपी पुलिस भर्ती के नियमों में ये कहीं नहीं लिखा गया है कि टैटू होने पर उम्मीदवारों को बाहर कर दिया जाएगा. यानी टैटू के साथ यूपी पुलिस का सिपाही बना जा सकता है. टैटू होने से मेडिकल में अनफिट नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा शरीर पर जलने या कटने के दाग भी आपको बाहर नहीं कर सकते हैं. हालांकि अगर किसी ने आपत्तिजनक या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला टैटू बनाया है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. 

बहकावे में आते हैं युवा

अक्सर युवाओं को इस बात की जानकारी नहीं होती है और वो किसी भी हाल में आखिरी पड़ाव पर फेल होने से डरते हैं. ऐसे में दलाल उनसे मोटा पैसा एंठते हैं और चूना लगाते हैं. इसीलिए अगर आपके शरीर पर कोई भी टैटू बना हुआ है, तो उसे जबरन मिटाने की कोशिश न करें. इस तरह के दाग या टैटू आपको मेडिकल में कोई परेशानी नहीं देंगे. 

मेडिकल में इन बातों का रखें ख्याल

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए होने वाली मेडिकल परीक्षा में जाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. उम्मीदवारों को अपने कान अच्छी तरह से साफ करवा लेने चाहिए, इसके अलावा फ्लैट पैर की जांच भी पहले ही करवा लें. इसमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार बाहर होते हैं. मेडिकल से पहले किसी भी तरह की चोट या फिर एक्सीडेंट से बचें. साथ ही अगर कोई बीमारी है तो उसकी सही जानकारी मेडिकल करने वाले डॉक्टर को दें, ऐसा नहीं करने पर आपको बाहर किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें | यूपी पुलिस में सिपाही बनेंगे एक ही गांव के पांच दोस्त, एक साथ करते थे सरकारी नौकरी की तैयारी

यह भी पढ़ें | यूपी पुलिस कांस्टेबल की मेरिट लिस्ट में आया है नाम? ज्वाइनिंग से पहले ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Police Constable Tattoo Rules, UP Police Tattoo Rules, UP Police Sipahi Bharti 2026, Up Police Medical Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com