DU Recruitment 2026: अगर आप ने अब तक किसी कारण दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट (Assistant) के पदों पर चल रही भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, तो बता दें कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डेट बढ़ा दी है. असिस्टेंट के 215 पदों पर के लिए अब आप 30 नवंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले प्रशासन की तरफ से लास्ट डेट 19 नवंबर तय की गई थी. तो चलिए जानते हैं कैसे करना है आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई, सिलेक्सन प्रोसेस क्या होगा और सैलरी कितनी मिलेगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
यूनिवर्सिटी, सरकारी विभाग, पीएसयू (PSU), स्वायत्त निकाय, या कम से कम 200 करोड़ के एनुअल टर्नओवर वाली निजी कंपनी में जूनियर असिस्टेंट या इसके आस-पास पद पर न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना जरूरी है.
प्रैक्टिकल कंप्यूटर नॉलेज के साथ-साथ कैंडिडेट्स की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 35 WPM या हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट WPM होनी चाहिए.
एप्लिकेंट की अधिकतम आयु 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. रिजर्वड कैटेगरी (SC, ST, OBC, PwBD) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.
कैसे होगा सिलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी?चरण 1 - प्री लिम्सयह 200 अंकों की ऑब्जेक्टिव (MCQ) परीक्षा होगी, जो केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए है.
चरण 2 मेन एग्जामयह 200 अंकों की डिस्क्रिप्टिव परीक्षा होगी. फाइनल मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर बनेगी.
चरण 3 - टाइपिंग टेक्स्टयह 100 नंबरों का केवल क्वालिफाइंग टेस्ट होगा, जिसमें न्यूनतम 50 फीसदी नंबर लाना जरूरी है.
सैलरी कितनी होगीअंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे लेवल 4 के तहत बेहतरीन सैलरी और सभी सरकारी भत्ते दिए जाएंगे.
ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका
- सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद Work with DU या Recruitment सेक्शन में जाकर Delhi University Assistant Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपनी पर्सनल, एकेडेमिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें.
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आप इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं