झारखंड होमगार्ड कॉप्स ने देवघर जिले में होमगार्ड के 772 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की कल यानी 26 अक्टूबर 2026 को बंद हो जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे बिना समय गंवाए ऑफिशियल वेबसाइट deoghar.nic.in पर जाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन करें.
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पद
इस भर्ती के जरिए कुल 772 पदों को भरा जाएगा. जिसमें ग्रामीण होमगार्ड (Rural) के लिए 634 पद हैं. इसके लिए न्यूनतम योग्यता 7वीं पास और संबंधित ब्लॉक का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है. वहीं, शहरी होमगार्ड (Urban) के लिए 138 पद हैं. इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं/मैट्रिक पास और देवघर के शहरी क्षेत्र का निवासी होना जरूरी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस भर्ती में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं. साथ ही महिलाओं के इस कोटे के भीतर 5 फीसदी पद विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के लिए सेव रखे गए हैं.
क्या चाहिए योग्यताएप्लिकेंट की न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम 40 होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी.
क्या होगा सिलेक्शन का पूरा प्रोसेस?
होमगार्ड भर्ती का चयन मुख्य रूप से दो स्टेप्स में होगा
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)इसमें 1 मील (1.6 किमी) की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक (शॉट पुट) शामिल है. शारीरिक माप सामान्य, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 162 सेमी और एससी/एसटी के लिए 157 सेमी होनी चाहिए. सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 148 सेमी अनिवार्य है.
रिटेन हिंदी एग्जामशारीरिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को 100 अंकों की हिंदी लेखन दक्षता परीक्षा देनी होगी. इस परीक्षा में केवल पास होना जरूरी है, जिसके लिए न्यूनतम 30 अंक लाना अनिवार्य है. तकनीकी पदों के लिए अलग से तकनीकी दक्षता परीक्षा भी ली जाएगी.
आवेदन कैसे करें और कितनी है फीस?
इच्छुक कैंडिडेट्स को 200 का आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करना होगा. आवेदन करने के लिए देवघर जिले की वेबसाइट deoghar.nic.in या JAP-IT पोर्टल पर जाएं. 'Home Guard Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लीजिए. जरूरी एकेडेमिक डॉक्युमेंट्स व फोटो अपलोड करें और 26 अक्टूबर से पहले फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दीजिए.
यह भी पढ़ें- Google में पाना चाहते हैं नौकरी? रिक्रूटर ने शेयर किए ये 5 बेहतरीन जॉब एप्लीकेशन टिप्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं