विज्ञापन

SAIL MT Admit Card: सेल मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

SAIL Management Trainee Admit Card 2025: इस भर्ती अभियान के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मेटलर्जी, केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और कंप्यूटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम में मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के पदों को भरा जाएगा.

SAIL MT Admit Card: सेल मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SAIL Recruitment: इस भर्ति प्रक्रिया के तहत 124 मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) पदों को भरा जाना है.

SAIL Management Trainee Admit Card 2025: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) भर्ती 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे SAIL की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड 23 फरवरी तक ही डाउनलोड किया जा सकता है. इसलिए समय रहते आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. इस भर्ती के तहत देशभर में SAIL के प्लांट्स और यूनिट्स में मुख्य इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में 124 मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) पदों को भरा जाना है.

इन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, मेटलर्जी, केमिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और कंप्यूटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से संबंधित विभिन्न इंजीनियरिंग स्ट्रीम में मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) के पदों को भरा जाएगा.

SAIL मैनेजमेंट ट्रेनी एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

  1. कैंडिडेट्स हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर करियर सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल) रिक्रूटमेंट 2025 - एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
  4. अपना रोल नंबर और मोबाइल नंबर या जन्मतिथि डालें.
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देखने के लिए डिटेल्स सबमिट करें.
  6. हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.

इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड 

हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय और टेस्ट सेंटर की जानकारी लिखी होगी. उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर लिखी सभी डिटेल्स को ध्यान से पढ़ें और वेरिफाई करें. कोई में टाइपों या गलती होने पर तुरंत SAIL से संपर्क करें.

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) शामिल है, जिसके बाद ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू होगा. इन चरणों के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जो कि हर स्टेज में उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com