विज्ञापन

SSC MTS Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक

SC MTS एडमिट कार्ड 2026 जारी! 4-15 फरवरी तक होगी परीक्षा. यहां देखें अपनी एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका.

SSC MTS Admit Card 2026: जारी हुए एडमिट कार्ड, ऐसे करें चेक
 बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.

SSC MTS Admit Card 2026 out : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी की डिटेल्स जारी कर दी हैं. अब आप घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका पेपर किस शहर में और किस तारीख को होने वाला है. तो बिना देर किए आइए जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका, परीक्षा की तारीख और भर्ती से जुड़ी डिटेल.

SSC MTS Admit Card 2026 out : एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Admit Card' वाले सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब 'SSC MTS / Havaldar Admit Card 2026' वाले लिंक को चुनें.
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और Date of Birth डालें.
  • सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें.

SSC MTS Admit Card 2026 out : एग्जाम सेंटर पर क्या साथ ले जाएं?

बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी. एडमिट कार्ड के साथ अपनी एक फोटो वाली आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) और हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो जरूर रखें.

SSC MTS Admit Card 2026 out : कब है परीक्षा?

SSC MTS और हवलदार के पदों के लिए परीक्षाएं 4 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच होने वाली हैं.ये एडमिट कार्ड 11 फरवरी की परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं.

आपको बता दें कि इस बार कुल 7948 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें MTS के लिए 6810 और हवलदार के लिए 1138 सीटें रखी गई हैं.

SSC MTS Admit Card 2026 out : भर्ती की डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्शन पाने के लिए आपको कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देनी होगी. अगर आपने हवलदार पद के लिए अप्लाई किया है, तो आपको लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट (PET/PST) भी पास करना होगा. पुरुषों के लिए 15 मिनट में 1600 मीटर और महिलाओं के लिए 20 मिनट में 1 किमी की वॉक रखी गई है.

लेखक के बारे में
img
सुभाषिनी त्रिपाठी
Senior sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SSC MTS Admit Card 2026, SSC Havaldar Exam Date 2026, Download SSC MTS Hall Ticket, SSC MTS Exam City Check, SSC Official Website
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com