Railway Recruitment 2022: ITI और फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर है. दक्षिण रेलवे ने अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. अप्रेंटिस भर्ती (Railway Bharti 2022) प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर, 2022 निर्धारित की गई है. जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1343 रिक्तियों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे उपलब्ध डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं.
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के लिए जारी हुआ जरूरी नोटिस
Railway Recruitment 2022: किन पदों पर की जाएगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के माध्यम से दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 1343 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है. रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, योग्यता, आयु सीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Railway Bharti 2022: अप्रेंटिस भर्ती नोटिफिकेशन पढ़ें
वैकेंसी डिटेल
- फ्रेशर श्रेणी - 110 पोस्ट
- Ex-ITI श्रेणी - 1233 पोस्ट
Railway Bharti 2022: कैसे होगा चयन
मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसके लिए नामित समिति द्वारा मेरिट सूची तैयार की जाएगी.
Railway Recruitment 2022: कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना के माध्यम से शिक्षा योग्यता की जांच कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और फ्रेशर्स / पूर्व-आईटीआई, एमएलटी के लिए 22/24 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए.
पीओ के 120 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, योग्यता और चयन प्रक्रिया जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं