UP Police Vacancy 2022: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है. कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है. पुलिस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने आवेदन कर दिया है या आवेदन करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने चालान को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है.
पीओ के 120 पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, योग्यता और चयन प्रक्रिया जानें
बोर्ड द्वारा यह नोटिस SBI को जारी किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए बड़ी संख्या में छात्र आवेदन कर रहे हैं और उन्हें इसके लिए 400 रुपये का चालान शुल्क नजदीकी SBI शाखा में जमा करना है. ऐसे में बैंक तय समय में बिना किसी परेशानी के चालान भरने की सुविधा के लिए निवेदन किया गया है. एसबीआई अपने अंतर्गत आने वाले सभी शाखाओं को इस संबंध में आदेश जारी करे ताकि आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरा हो सके.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
UP Police Vacancy 2022: भर्ती की जानकारी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 534 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी, जिनमें 335 पुरुष और 199 महिला उम्मीदवारों की डायरेक्ट भर्ती होनी है. आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 400 रुपये का एसबीआई बैंक से चालान बनवाना होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं