JKPSC Recruitment 2022: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ( JKPSC) ने प्रोसिक्यूटिंग ऑफिसर (PO) के पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. जेकेपीएससी ने यह भर्ती पीओ के 120 पदों के लिए निकाली है. यह भर्ती जम्मू और कश्मीर के गृह विभाग में की जानी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं और निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भर लें. आवेदन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार अपनी योग्यता की जांच जरूर करें. जेकेपीएससी की इस भर्ती (JKPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है.
पंजाब सरकार ने नई पुलिस भर्ती का किया ऐलान, 2503 पदों पर होगी नियुक्ति
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उम्र सीमा कितनी हो
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क कितना
प्रोसिक्यूटिंग ऑफिसर (PO) के इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.
SSC MTS Result 2022: टियर-1 का रिजल्ट ssc.nic.in पर होगा जारी, जानें कितना होगा कट ऑफ
चयन प्रक्रिया जानें
प्रोसिक्यूटिंग ऑफिसर की भर्ती की प्रक्रिया तीन चरण में पूरी होगी. पहले चरण में उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी, प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे. वहीं मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू देना होगा.
आवेदन की अंतिम तारीख
जम्मू-कश्मीर की इस नौकरी के उम्मीदवार 5 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
दिल्ली में रावण दहन के कार्यक्रम में नजर आए एक्टर प्रभास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं