राजस्थान सरकार ने तीन अक्टूबर को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए हैं. राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के फेरबदल से सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदल गए हैं.
राजस्थान में किस IPS का कहां तबादला?
अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर बनाया गया है.
विकास शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राजीव पचार को डीआईजी, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है.
मनीष अग्रवाल को एसपी, एससीआरबी, जयपुर लगाया गया है.
संजीव नैन को एसपी, सीकर बनाया गया है.
योगेश गोयल को डीसीपी, क्राइम, जयपुर नियुक्त किया गया है.
सतनाम सिंह को एसपी, एसओजी, जयपुर लगाया गया है.
पीयूष दीक्षित को एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जयपुर बनाया गया है.
कुन्दन कंवरिया को एसपी, दौसा नियुक्त किया गया है.
प्रवीण नायक नूनावत को डीसीपी, ट्रैफिक, जयपुर बनाया गया है.
अजेय सिंह राठौड़ को एसपी, सिरोही नियुक्त किया गया है.
आदित्य काकड़े को एसपी, फलौदी बनाया गया है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 RAS अफसरों के तबादले, कई SDM बदले गए
यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 IAS अफसरों के तबादले, KGMU-AKTU के कुलसचिव आपस में बदले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं