JEE Advanced Maths Toughest Subject : जेईई-एडवांस्ड के ऑल इंडिया टॉपर्स के लिए मैथमेटिक्स निश्चित तौर पर अभी भी पहेली बना हुआ है. विलक्षण प्रतिभा के धनी ये विद्यार्थी पिछले 6 सालों में जेईई-एडवांस्ड एंट्र्रेंस एग्जाम में मैथमेटिक्स सब्जेक्ट में परफेक्ट-स्कोर 120/120 हासिल नहीं कर पाए हैं. फिजिक्स और केमिस्ट्री सब्जेक्ट में ये स्टूडेंट्स एक-एक बार परफेक्ट स्कोर-120/120 प्राप्त करने में सफल हुए हैं लेकिन मैथमेटिक्स-विषय पर पार पाने में सफल नहीं हो पाए हैं. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने जॉइंट इंप्लीमेंटेशन कमेटी-जेआईसी द्वारा वर्ष-2021 से वर्ष-2026 तक के आंकड़ों का विश्लेषण कर बताया कि पिछले 6 सालों में मैथमेटिक्स में अधिकतम स्कोर-117 रहा, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में 120/120 रहे हैं.
पिछले 6 सालों में जेईई-एडवांस्ड एंट्रेंस एग्जाम में ऑल इंडिया टॉपर्स के नंबर इस तरह रहे हैं-
साल - 2026कुल नंबर : 330/360
फिजिक्स-98/360
केमेस्ट्री-120/360
मैथमेटिक्स-112/360
केमिस्ट्री में परफेक्ट स्कोर, लेकिन ओवरआल परफेक्ट स्कोर नहीं
साल-2025ऑल इंडिया टॉपर-रवि गुप्ता (आईआईटी दिल्ली-जोन)
कुल नंबर : 332/360
फिजिक्स -116/120
केमिस्ट्री-105/120
मैथमेटिक्स-111/120
किसी भी विषय में परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं/ओवरऑल भी परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं
साल - 2024ऑल इंडिया टॉपर- वेद लाहोटी (आईआईटी दिल्ली-जोन)
कुल नंबर : 355/360
फिजिक्स-118/120
केमेस्ट्री-120/120
मैथमेटिक्स-117/120
केमिस्ट्री विषय में हासिल हुआ परफेक्ट स्कोर/ओवर-ऑल परफेक्ट स्कोर नहीं
साल - 2023ऑल इंडिया टॉपर-वी.सी रेड्डी (आईआईटी-हैदराबाद-जोन)
कुल नंबर - 341/360
फिजिक्स-110/120
केमेस्ट्री-117/120
मैथमेटिक्स-114/120
किसी भी विषय में परफेक्ट-स्कोर हासिल नहीं/ओवर-ऑल परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं
साल -2022ऑल इंडिया टॉपर-आर. के शिशिर (आईआईटी-बॉम्बे जोन)
कुल नंबर - 314/360
फिजिक्स-96/120
केमेस्ट्री-109/120
मैथमेटिक्स-109/120
किसी भी सब्जेक्ट में परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं, लेकिन यहां भी ओवर-ऑल परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं
साल - 2021ऑल इंडिया टॉपर-मृदुल अग्रवाल (आईआईटी दिल्ली-जोन)
कुल नंबर - 348/360
फिजिक्स-120/120
केमेस्ट्री-112/120
मैथमेटिक्स-116/120
फिजिक्स सब्जेक्ट में हासिल हुआ परफेक्ट स्कोर, लेकिव ओवर-ऑल परफेक्ट स्कोर हासिल नहीं.
देव शर्मा ने बताया कि साल-2026 में ऑल इंडिया टॉपर शुभम कुमार, 2024 में वेद लाहोटी ने केमिस्ट्री में और 2021 में मृदुल अग्रवाल ने फिजिक्स-विषय में परफेक्ट-स्कोर हासिल किया था. देव शर्मा ने बताया कि कोटा के लिए यह गौरव का की बात है कि परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले दोनों ही ऑल इंडिया टॉपर्स दिल्ली-जोन से हैं. बता दें कि कोटा दिल्ली-जोन के अंतर्गत ही आता है.
परफेक्ट-स्कोर असंभव नहीं
जेईई-एडवांस्ड प्रवेश परीक्षा का आंकलन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बहुत मुश्किल परीक्षाओं में गिना जाता है. यह एक ऐसी परीक्षा है जिसका पैटर्न स्टूडेंट्स को पहले से पता नहीं होता. हर साल बदलता रहता है. इस परीक्षा में स्टूडेंट्स के सब्जेक्ट के गहरे-ज्ञान,तर्क-शक्ति, गणना-कौशल और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और मानसिक संतुलन बनाए रखने की क्षमता की कड़ी परीक्षा ली जाती है.
ऐसे में इस परीक्षा में परफेक्ट स्कोर करना निश्चित तौर पर बहुत मुश्किल तो है, लेकिन असंभव नहीं. साल 2024 में ऑल इंडिया टॉपर वेद लाहोटी 355/360 नंबर लाकर परफेक्ट स्कोर के बहुत नजदीक थे.
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने Joint Implementation Committee (JIC) की साल 2021 से 2026 तक की रिपोर्ट का एनालिसिस किया. इसमें सामने आया कि पिछले 6 सालों में JEE Advanced के किसी भी ऑल इंडिया टॉपर ने मैंथ्स में 120 में 120 अंक हासिल नहीं किए. हालांकि, फिजिक्स और केमिस्ट्री में कई टॉपर्स ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया, लेकिन मैथ्स में अधिकतम 117 अंक तक ही पहुंच सका.
फिजिक्स और केमिस्ट्री में मिले परफेक्ट स्कोर
- साल 2026 के ऑल इंडिया टॉपर शुभम कुमार ने केमिस्ट्री में 120/120 अंक हासिल किए. वहीं, साल 2024 के टॉपर वेद लाहोटी ने भी केमिस्ट्री में परफेक्ट स्कोर बनाया.
- इसी तरह वर्ष 2021 के ऑल इंडिया टॉपर मृदुल अग्रवाल ने फिजिक्स में 120/120 अंक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था.
- इसके बावजूद इनमें से कोई भी छात्र ओवरऑल 360 में 360 अंक नहीं ला सका.
- मैथ्स में सबसे ज्यादा 117 अंक तक पहुंचा स्कोर
- पिछले छह सालों के आंकड़ों के अनुसार, मैथ्स में सबसे अधिक 117 अंक वर्ष 2024 के ऑल इंडिया टॉपर वेद लाहोटी ने प्राप्त किए थे.
- साल 2026 में शुभम कुमार को मैथ्स में 112 अंक मिले, जबकि साल 2021 में मृदुल अग्रवाल ने 116 अंक हासिल किए थे. इससे साफ है कि गणित लगातार टॉपर्स के लिए भी सबसे कठिन विषय बना हुआ है.
दिल्ली जोन का दबदबा
दिलचस्प बात यह है कि फिजिक्स और केमिस्ट्री में परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले तीनों ऑल इंडिया टॉपर्स दिल्ली जोन से रहे हैं. कोटा भी IIT Delhi Zone के अंतर्गत आता है, इसलिए यह उपलब्धि कोटा के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है.
क्यों मुश्किल मानी जाती है JEE Advanced?
देव शर्मा के अनुसार, JEE Advanced केवल रटकर पास की जाने वाली परीक्षा नहीं है. इसमें कॉन्सेप्ट की गहरी समझ, तार्किक सोच, गणना क्षमता और समय प्रबंधन की कड़ी परीक्षा होती है.सबसे बड़ी बात यह है कि परीक्षा का पैटर्न हर साल बदल सकता है. ऐसे में छात्रों को सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अलग-अलग तरह के सवालों के लिए भी तैयार रहना पड़ता है.
भविष्य में बन सकता है नया रिकॉर्ड
देव शर्मा का मानना है कि JEE Advanced में परफेक्ट स्कोर हासिल करना बेहद कठिन है, लेकिन असंभव नहीं. वर्ष 2024 में वेद लाहोटी 355/360 अंक हासिल कर इस उपलब्धि के काफी करीब पहुंच गए थे. उन्होंने कहा कि छात्रों और शिक्षकों की मेहनत को देखते हुए भविष्य में कोई विद्यार्थी JEE Advanced में ओवरऑल परफेक्ट स्कोर या मैथ्स में 120/120 अंक जरूर हासिल कर सकता है.
यह भी पढ़ें- डिजाइन करियर का सपना पूरा करने का मौका, IIT Bombay ने शुरू किए CEED-UCEED 2027 के आवेदन, जानें योग्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं