Oil And Natural Gas Corporation Limited Recruitment : ऑयल एण्ड नैचुरल गैस लिमिटेड (ओएनजीसी लिमिटेड) ने पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और एचआर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकालने से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 21 पदों पर भर्ती की जानी है. जिनमें से एचआर एग्जीक्यूटिव के 15 पदों और पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) के 6 पदों पर नियुक्तियां होंगी. आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार ऑयल एण्ड नैचुरल गैस लिमिटेड की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसलिए देरी न करें.
ये भी पढ़ें- CTETExam: स्थगित हुई CTET की गुरुवार की दूसरी पाली और शुक्रवार की दोनों पालियों की परीक्षा, ये है वजह
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे करें आवेदन
एचआर एग्जीक्यूटिव और पब्लिक रिलेश ऑफिसर (पीआरओ) के पद पर आवेदन करने के लिए ongcindia.com पर जाएं या फिर सीधे इस लिंक पर क्लिक कर दें Oil and Natural Gas Limited. इस लिंक पर आवेदन पत्र मौजूद होगा. अगर आपने अपना पंजीकरण करवा रखा है तो सीधे अप्लाई करें पर क्लिक कर दें. वहीं जिनका पंजीकरण नहीं हुआ है. उन्हें पहले पंजीकरण करवा होगा. जिसके बाद ही आवेदन पत्र भर जा सकता है. वहीं आवेदन करते हुए शुल्क भी भरना होगा जो कि 300 रुपये है. SC/ST के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आवेदन शुल्क में छूटी दी गई है और उन्हें किसी भी तरह का आवेदन शुल्क नहीं भरना होगा.
पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत
आवेदन पत्र भरते हुए नीचे बताए गए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. इसलिए आप इन्हें पहले से तैयार रखें. ताकि आसानी से बिना किसी परेशानी के आप आवेदन पत्र भर सकें
स्कैन की गई रंगीन पासपोर्ट फोटो
शिक्षा का प्रमाणपत्र
पहचान पत्र (पासपोर्ट, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटेड आईडी, आदि)
महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन करने की प्रक्रिया 15, दिसंबर, 2021 से शुरू हो गई है, जो कि 4 जनवरी 2022 तक चलने वाली है. इसलिए 4 जनवरी 2022 से पहले ही आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर लें.
इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी आपको इस लिंक पर मिल जाएगी- Oil And Natural Gas Corporation Limited Recruitment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं